बिज़नेस

जानें, पोस्ट ऑफिस RD पर लोन मिलने की दरें…

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में निवेश करके आप सरलता से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. आप इसमें हर महीने एक निश्चित धनराशि डालते रहें और 5 वर्ष बाद मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी धनराशि होगी.

Images 29 2

WhatsApp Group Join Now

इतना ही नहीं बीच में पैसों की आवश्यकता पड़ने पर आप बिना RD तुड़वाए इस पर लोन भी ले सकते है. इसमें पर्सनल लोन की तुलना में कम ब्याज पर लोन मिलता है. यहां हम आपको पोस्‍ट ऑफिस RD पर लोन लेने की नियम और शर्तों के बारे में बता रहे हैं.

सबसे पहले समझें RD क्या है? पोस्‍ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट या RD बड़ी बचत में आपकी सहायता कर सकती है. आप इसका प्रयोग गुल्लक की तरह कर सकते हैं. मतलब आप इसमें हर महीने सैलरी आने पर एक निश्चित धनराशि डालते रहें और 5 वर्ष बाद मैच्योर होने पर आपके हाथ में बड़ी धनराशि होगी. घर के गुल्लक में पैसे जमा करने पर भले ही आपको ब्याज नहीं मिले, पर यहां पैसे जमा करने पर आपको ब्याज भी मोटी मिलती है.

पोस्ट ऑफिस RD से जुड़ी खास बातें

  • इंडिया पोस्ट की RD पर 6.7% ब्याज मिल रहा है.
  • इसमें मिनिमम 100 रुपए हर महीने निवेश कर सकते हैं.
  • इससे अधिक 10 के मल्टीपल में आप कोई भी धनराशि जमा करा सकते हैं.
  • मैक्सिमम जमा राशि की कोई लिमिट नहीं है.

कैसे मिलेगा लोन? आरडी पर लोन की सुविधा का फायदा लेने के लिए आपको पासबुक के साथ एप्लिकेशन फॉर्म भरकर पोस्ट ऑफिस में जमा करना होता है. इसके बाद पोस्ट ऑफिस आपके लोन को प्रोसेस में डाल देगा.

RD के जरिए सरलता से तैयार कर सकते हैं बड़ा फंड RD के जरिए आप सरलता से बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं. इसमें हर महीने 1 हजार रुपए निवेश करने पर 5 वर्ष बाद करीब 71 हजार रुपए मिलेंगे. वहीं यदि आप हर महीने 2 हजार रुपए निवेश करते हैं तो आपको 5 वर्ष बाद करीब 1.42 लाख रुपए मिलेंगे.

हर महीने कितना निवेश करने पर 5 वर्ष बाद कितना पैसा मिलेगा

हर महीने निवेश कुल कितना जमा किया कितना ब्याज मिलेगा कुल कितने रुपए मिलेंगे
1,000 रु 60 हजार रु 11 हजार 369 रु 71 हजार 369 रु
2,000 रु 1 लाख 20 हजार रु 22 हजार 732 रु 1 लाख 42 हजार 732 रु
5,000 रु 3 लाख रु 56 हजार 830 रु 3 लाख 56 हजार 830 रु

Back to top button