बिज़नेस

जानें, क्या होता है UPI नंबर और इसे कैसे करें मैनेज…

यूनिफाइड पेंमेंट इंटरफेस (UPI) एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है इसकी सहायता से आप सीधे अपने बैंक एकाउंट से किसी को भी पैसे भेज सकते हैं या उनसे पैसे मंगा सकते हैं, वो भी 24×7 और तुरंत पहले यूपीआई इस्तेमाल करने के लिए बैंक एकाउंट से जुड़ा यूपीआई आईडी, क्यूआर कोड या मोबाइल नंबर महत्वपूर्ण होता था बाद में सुविधा और आसान बनाने के लिए यूपीआई नंबर (UPI Number) का कॉन्सेप्ट आया है

Upi 1694444715 1710327305091

WhatsApp Group Join Now

यूपीआई नंबर यह 8-9 अंकों का एक नंबर या आपका 10 अंकों का मोबाइल नंबर हो सकता है, जिसे आप अपने UPI आईडी से लिंक कर सकते हैं यूपीआई नंबर का इस्तेमाल करके आप किसी भी UPI ऐप के जरिए पैसे भेज या हासिल कर सकते हैं आसान भाषा में समझें तो UPI Number को आप अपने UPI ID के बदले इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे अभी UPI ID (abc@bank) डालकर पैसे भेजे जाते हैं, वैसे ही अब आप UPI Number डालकर भी पैसे भेज और हासिल कर सकते हैं

UPI Number कैसे क्रिएट करें?

सबसे पहले यूजर को अपना UPI ID बनाना होगा उसके बाद वे चाहें तो UPI Number भी जनरेट कर सकते हैं

  • अपने UPI ऐप (जैसे PhonePe, Paytm, Google Pay, BHIM आदि) को ओपन करें
  • प्रोफाइल या सेटिंग्स में जाएं और UPI Number Create करने का ऑप्शन चुनें
  • यहां आप अपना मनपसंद 8–9 अंकों का नंबर चुन सकते हैं (अगर मौजूद है)
  • कंफर्म करने के बाद यह नंबर आपके बैंक एकाउंट और यूपीआई आईडी से लिंक हो जाएगा

UPI Number कैसे डिलीट करें?

  • UPI ऐप में जाएं और Manage UPI Number पर क्लिक करें
  • उस नंबर को सेलेक्ट करें जिसे हटाना चाहते हैं
  • डिलीट/Deactivate पर क्लिक करें
  • आपका UPI Number तुरंत डिसेबल हो जाएगा और कोई इसे इस्तेमाल नहीं कर पाएगा

क्यों लाभ वाला है UPI Number?

  • याद रखने में आसान
  • प्राइवेसी सुरक्षित (UPI ID शेयर करने की आवश्यकता नहीं)
  • पेमेंट करना और हासिल करना दोनों आसान

Back to top button