बिज़नेस

LIC ने अपने शेयरधारकों को अपने पैन और बैंक विवरण को तुरंत अपडेट करने की दी सलाह

सरकारी बीमा कंपनी LIC ने हाल ही में अपने शेयरधारकों को एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है, जिसमें उन्हें अपने पैन और बैंक विवरण को तुरंत अपडेट करने की राय दी गई है यह निवेदन एक अखबार के विज्ञापन के माध्यम से किया गया है जिसमें एलआईसी ने अपने सदस्यों को सूचित किया कि 27 मई, 2024 को आयोजित निदेशक मंडल की बैठक के दौरान वित्तीय साल 2023-24 के लिए 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड प्रस्तावित किया गया है इस लाभांश की घोषणा आनें वाले तीसरी वार्षिक आम बैठक में गुरुवार, 22 अगस्त, 2024 को की जाएगी

Download 2024 07 09t185749. 519

WhatsApp Group Join Now

19 जुलाई है आखिरी तिथि

बता दें कि LIC के dividend प्राप्त करने की आखिरी तिथि 19 जुलाई, 2024 निर्धारित की गई है सभी शेयरधारक, चाहे उनके पास एक्चुअल शेयर हों या इलेक्ट्रॉनिक इक्विटी, लाभांश घोषणा के 30 दिनों के भीतर, 20 सितंबर, 2024 से पहले अपना भुगतान प्राप्त करने की आशा कर सकते हैं जिन शेयरधारकों ने अपने डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट्स के साथ अपनी बैंक खाता जानकारी साझा की है, वे औनलाइन और अन्य उपायों सहित कई भुगतान विकल्पों को चुन सकते हैं

अपडेट करा लें जानकारी

आयकर अधिनियम 1961 के अनुसार, डिविडेंड की कमाई टैक्स योग्य होती हैं LIC अपने सभी शेयरधारकों को इस एड से यह याद दिला रहा है कि वे सुनिश्चित करें कि उनका पता, पैन और अन्य जरूरी जानकारी उनके डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट के पास अपडेट है ताकि TDS आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके कंपनी बैंक खाते के विवरण को अपडेट करने के महत्व पर बल दे रहे हैं ताकि डिविडेंड शुक्रवार, 19 जुलाई, 2024 को शाम 5 बजे से पहले सीधे जमा किया जा सके अपना पैसा पाने से न चूकें, सुनिश्चित करें कि आप समय रहते सब कुछ अपडेट कर लें

 

Back to top button