बिज़नेस

Lufthansa layoffs: 4,000 नौकरियों पर मंडराया खतरा, कर्मचारियों की छंटनी करेगी लुफ्थांसा

Lufthansa Layoffs : दुनिया भर की कंपनियों में छंटनी का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है ये प्रवृत्ति लगभग सभी सैक्टर्स में देखने को मिल रही है टेक्नोलॉजी कंपनियों में सबसे अधिक स्टाफ कटौती की खबरें आई हैं कुछ बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों का 20-30% तक हिस्सा निकालने की योजना बनाई है एयरलाइन सेक्टर में भी लॉन्ग टर्म लागत कम करने के लिए छंटनी की जा रही है जर्मन एयरलाइन ग्रुप लुफ्थांसा (Lufthansa) ने सोमवार को बोला कि वो 2030 तक 4,000 प्रशासनिक कर्मचारियों की छंटनी करेगा और मुनाफे के नए टारगेट निर्धारित करेगा कंपनी का उद्देश्य डिजिटलाइजेशन और ऑटोमेशन के जरिए कार्यकुशलता बढ़ाना है

27 04 2023 lufthansa airlines 23397028 m

WhatsApp Group Join Now

लुफ्थांसा ने कहा कि अब वो 2028 से अपनी समायोजित EBIT मार्जिन को 8-10% तक पहुंचाने की योजना बना रही है ये पहले 8% निर्धारित था इसके साथ ही कंपनी का लक्ष्य है कि उसका कंसोलिडेटेड फ्री कैश फ्लो 2.5 बिलियन यूरो (लगभग 2.9 बिलियन डॉलर) प्रति साल से अधिक हो

कंपनी ने उठाया बड़ा कदम 

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स ने पिछले हफ्ते कहा था कि लुफ्थांसा  अपने गैर-ऑपरेशनल स्टाफ का लगभग 20% कम करने की योजना बना रहा है कंपनी ने यह भी बोला कि ये छंटनी मुख्य रूप से जर्मनी में की जाएगी और इसके लिए पार्टनर्स से परामर्श भी किया जाएगा लुफ्थांसा का ये  कदम उन एयरलाइन कंपनियों की दिशा में एक बड़ा बदलाव है जो डिजिटलाइजेशन और लागत-कटौती के माध्यम से अपने ऑपरेशन को और अधिक कारगर बनाना चाहती हैं लुफ्थांसा की घोषणा ऐसे समय में आई है जब एक बड़ी जर्मन कंपनी, इंडस्ट्रियल कद्दावर Bosch ने बोला कि वो अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स के तीन फीसदी यानी 13,000 नौकरियां ख़त्म करेगी

230 से अधिक नए विमान जोड़ेगा लुफ्थांसा 

समूह की योजना है कि 2030 तक 230 से अधिक नए विमान जोड़े जाएं और फायदा बढ़ाने के लिए अपनी एयरलाइनों के बीच और मजबूत योगदान किया जाए

Back to top button