एयरटेल का नेटवर्क गिरने के कारण कइयों को हुई परेशानी
Airtel Down: 26 दिसंबर 2024 की सुबह एयरटेल का नेटवर्क डाउन हो गया। इससे देशभर के यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10:25 बजे से एयरटेल के मोबाइल और ब्रॉडबैंड सर्विसेज में खराबी आ गई। वेब पेज Downdetector के अनुसार, सुबह 11 बजे तक 2000 से अधिक यूजर्स ने नेटवर्क परेशानी की कम्पलेन की। यह परेशानी सुनील भारती मित्तल की कंपनी के सर्विसेज में आई।

सोशल मीडिया तक पहुंचीं शिकायतें
एयरटेल के नेटवर्क में 26 दिसंबर 2024 को आई खराबी के कारण ग्राहकों को इंटरनेट ऐक्सेस, कॉल ड्रॉप और नेटवर्क ठप होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हजारों यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X (Twitter) पर अपनी शिकायतें दर्ज की। इस परेशानी के कारण लोगों का डेली रुटीन प्रभावित हुआ और उन्हें काम करने, कंटेंट स्ट्रीम करने और महत्वपूर्ण टेलीफोन कॉल्स करने में दिक्कतें आईं। फिलहाल, एयरटेल ने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
सबसे अधिक मोबाइल इंटरनेट यूजर्स प्रभावित
एयरटेल के नेटवर्क में 26 दिसंबर 2024 को आई खराबी से सबसे अधिक मोबाइल इंटरनेट यूजर्स प्रभावित हुए। इनमें 39% ने इंटरनेट की परेशानी और 39% ने नेटवर्क की पूरी ठप स्थिति की कम्पलेन की। 22% यूजर्स ने सिग्नल की कमी की बात की। यह परेशानी देशभर के विभिन्न शहरों से रिपोर्ट की गई। एयरटेल की ब्रॉडबैंड सेवाओं में भी खामी आई, जिससे कई कंपनियों के डेली ऑपरेशंस और वर्क फ्रॉम होम करने वालों की वर्चुअल मीटिंग्स, क्लाउड एक्सेस, औनलाइन क्लासेज और स्ट्रीमिंग सेवाओं पर असर पड़ा।
Airtel New Offer: जियो के बाद एयरटेल ने लॉन्च किया धाकड़ प्लान, 398 रुपये में मिलेंगे ये बेनिफिट्स
Airtel Recharge: सस्ता प्लान दिलाएगा 365 दिन तक रीचार्ज की चिंता से मुक्ति
28 दिन नहीं, महीनेभर की वैलिडिटी वाले हैं ये Jio, Airtel और Vi के धाकड़ प्लान, जानिए कौन है आपके लिए बेस्ट
Jio , Airtel , VI , BSNL के 1.7 करोड़ SIM Card बंद, हिंदुस्तान गवर्नमेंट ने इस वजह से लिया बड़ा एक्शन

