बाजार ने रचा इतिहास, इन शेयरों में आई गिरावट
Share bazaar News: वैश्विक बाजारों में तेजी और निवेशकों की आशावादी भावनाओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गए. बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) शुरुआती कारोबार में 269.28 अंक चढ़कर 75,679.67 अंक के सर्वकालिक शिखर (alltime highs) पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 86.1 अंक की बढ़त के साथ 23,043.20 अंक के नए उच्च स्तर पर पहुंचा.

इन शेयरों में लाभ-नुकसान : सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा स्टील, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, ऐक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक फायदा में रहे. विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट आई.
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में : एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे.
ब्रेंट क्रूड वायदा 82.29 अमेरिकी $ प्रति बैरल : अंतरराष्ट्रीय ऑयल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ 82.29 अमेरिकी $ प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और सही रूप से 944.83 करोड़ रुपए की मूल्य के शेयर बेचे.

