अब व्हाट्सएप कॉलिंग के दौरान यूजर्स के IP एड्रेस को नहीं किया जा सकता ट्रैक, बस करे ये बदलाव
WhatsApp Privacy Feature: मौजूदा समय में प्राइवसी एक काफी बड़ा मुद्दा बनकर सामने आया है। प्राइवसी की इन्हीं चिंताओं को देखते हुए इन्स्टेन्ट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप नये प्राइवसी फीचर को जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस फीचर के आने के बाद कोई भी कॉलिंग के दौरान आपके IP एड्रेस को ट्रैक नहीं कर पाएगा। चलिए इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
नहीं ट्रैक किया जाएगा IP एड्रेस: व्हाट्सएप के फीचर ट्रैकर WaBetaInfo ने फीचर की जानकारी देते हुए दावा किया कि, अब कॉलिंग के दौरान यूजर्स के IP एड्रेस को ट्रैक नही किया जाएगा। आगे बताते हुए रिपोर्ट में कहा गया कि अभी इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही है।
Android वर्जन 2.23.18.15 पर फीचर उपलब्ध: सामने आई जानकारी के अनुसार व्हाट्सएप का यह नया फीचर एंड्रॉयड वर्जन v2.23.18.15 पर मौजूद होगा। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स विडियो कॉलिंग के दौरान अपने IP एड्रेस को हाइड कर सकेंगे। इसके लिए आपको सेटिंग में परिवर्तन करना पड़ेगा।
सेटिंग्स में करना होगा बदलाव: IP एड्रेस को हाइड करने के लिए आपको ऐप के सेटिंग में जाकर प्राइवसी ऑप्शन में जाकर कॉल्स ऑन व्हाट्सएप ऑप्शन को चुनना होगा। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स की प्राइवसी पहले से काफी अधिक बेहतर हो जाएगी। सामने आई जानकारी के मुताबिक इस फीचर के आने के बाद प्राइवसी तो जरूर बेहतर होगी लेकिन, कॉल क्वालिटी खराब होने की आसार भी है।
सार्वजनिक नहीं होगा IP एड्रेस: आपकी जानकारी के लिए बता दें किसी भी SmartPhone का या फिर वेब ब्राउजर का आईपी एड्रेस सार्वजनिक होता है। आप यदि चाहें तो स्वयं इस एड्रेस को गूगल पर जाकर देख सकते हैं। नये अपडेट के आने के बाद आपका आईपी एड्रेस सभी को दिखाई नहीं देगा।

