बिज़नेस

Paytm ने नया विजुअल साउंडबॉक्स डिवाइस किया लॉन्च

नई द‍िल्‍ली. Paytm के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा ने शुक्रवार को कंपनी का नया विजुअल साउंडबॉक्स डिवाइस लॉन्च किया. यह डिवाइस पिछले डिवाइस का अपग्रेड है, जो सिर्फ़ ऑडियो पेमेंट कन्फर्मेशन देता था. नया 4G-इनेबल्ड साउंडबॉक्स ग्राहकों से प्राप्त राशि को बिल्ट-इन डिजिटल स्क्रीन पर दिखाएगा. शर्मा ने ये घोषणा स्टार्टअप महाकुंभ इवेंट में की है.

Download 2025 04 04t220503. 085

WhatsApp Group Join Now

इस ड‍िवाइस की कई खास बातें हैं, सबसे खास बात ये है क‍ि ये सोलर-पावर्ड डिवाइस है. ये इंस्टेंट पेमेंट अलर्ट और रियल-टाइम लेंन-देंन ट्रैकिंग की सुविधा देगा. यह डिवाइस रियल-टाइम लेंन-देंन अपडेट्स, कुल कलेक्शन और डिवाइस की स्थिति भी दिखाएगा और यह 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है.

कोई एक्‍स्‍ट्रा चार्ज नहीं लगेगा
शर्मा ने डिवाइस लॉन्च के दौरान कहा क‍ि यह 4G इनेबल्ड है और 10 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ सक्रिय रह सकता है. स्क्रीन पर कुल बैलेंस और प्राप्त पेमेंट्स की संख्या दिखाई देती है. यह आज से मौजूद है और हमने जो फीचर जोड़ा है, वह बिना किसी अतिरिक्त लागत के है.

शर्मा ने बोला कि ये डिवाइस पेमेंट का एक अधिक सीक्रेट अनुभव देता  है, क्योंकि यह राशि की जानकारी दिखाता है, उसे बोलता नहीं है. उन्होंने यह भी बोला कि यह फीचर उन विक्रेताओं के लिए अधिक उपयोगी होगा जो नहीं चाहते कि भुगतान की जानकारी बोली जाए.

इसमें कौन से फीचर्स होंगे
1. इसमें पेटीएम का क्यूआर कोड होगा, जिससे ग्राहक सभी यूपीआई ऐप और यूपीआई के जर‍िये भुगतान कर सकते हैं.
2. इसमें एक ताकतवर 3-वाट स्पीकर लगा है और ड‍िज‍िटल स्‍क्रीन भी है.
3. ये 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है.
4. इसके अलावा, इसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी है, जो 10-दिनों तक चलती है.
5. बार‍िश और पानी के छींटों से बचाव के साथ बनाया गया है.
6. इसमें सोलर चार्ज की सुव‍िधा है.

 

Back to top button