पोर्ट्रोनिक्स ने AnyMeal मल्टीकुक इलेक्ट्रिक केटल किया लॉन्च, जानें कीमत
AnyMeal मल्टीकुक इलेक्ट्रिक केटल एकवर्सटाइल प्रोडक्ट है, जिसकी कैपेसिटी 1.5 लीटर है. यह सूप, नूडल्स, पास्ता, ओटमील, दलिया और अन्य व्यंजन बनाने के लिए उपयुक्त है. 600 वाट पावर के साथ यह शीघ्र से उबालने, स्टीम करने और पकाने का काम करता है, जो आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली की ज़रूरतों को पूरा करता है.

पोर्ट्रोनिक्स के फाउंडर और डायरेक्टर जसमीत सिंह ने कहा, “पोर्ट्रोनिक्स में, हम इनोवेटिव और यूजर सेंट्रिक सलूशन बनाने के लिए कमिटेड हैं, जो रोज़ की जीवन को आसान बनाते हैं. AnyMeal मल्टीकुक इलेक्ट्रिक केटल हमारा एक बड़ा कदम है किचन अपलाइन्स की केटेगरी में, जो फंक्शनेलिटी, क्वालिटी और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. हमें खुशी है कि हम ये वर्सटाइल प्रोडक्ट अपने कस्टमर तक पहुंचा रहे हैं, जो उनके कुकिंग एक्सपीरियंस को और आसान और मजेदार बनाएगा.”
इस स्मार्ट केटल में मजबूत और टिकाऊ टेम्पर्ड ग्लास ढक्कन है, जिससे उपयोगकर्ता खाना पकाने के दौरान अपने भोजन को चेक कर सकते हैं. यह एक विशेष अंडा उबालने की ट्रे के साथ आता है, जो अंडों को परफेक्ट उबालने में सहायता करता है. नॉन-स्टिक कोटिंग वाली अंदरूनी सतह खाना पकाने को आसान और सफाई को झंझट-मुक्त बनाती है, और इसका टेम्परेचर कंट्रोल नॉब भिन्न-भिन्न व्यंजनों के लिए हीट एडजस्टमेंट को सेट करने की सुविधा देता है.
कीमत और उपलब्धता
पोर्ट्रोनिक्स AnyMeal मल्टीकुक इलेक्ट्रिक केटल की शुरुआती मूल्य INR 1,999 है और यह 12 महीने की वारंटी के साथ आता है. ग्राहक इसे पोर्ट्रोनिक्स की आधिकारिक वेबसाइट Portronics.com, Amazon.in, Flipkart.com और अन्य प्रमुख औनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं.

