बिज़नेस

यूजर्स को फ्रॉड और स्कैम से बचाने के लिए Quick Heal ने उठाया ये बड़ा कदम

जैसे-जैसे इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ा है वैसे वैसे साइबर फ्रॉड और स्कैम के मुद्दे भी तेजी से बढ़े हैं. जैसे जैसे टेक्नोलॉजी अपना रूप बदल रही है वैसे-वैसे साइबर क्रिमिनल्स ठगी के नए-नए ढंग अपना रहे हैं. भारतीय साइबर अपराध कोऑर्डिनेशन सेंटर की एक रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष जनवरी से लेकर अप्रैल 2024 तक भारतीय यूजर्स से करीब 1750 करोड़ रुपये की ठगी हुई है. वहीं फ्रॉड को लेकर करीब 740,000 से अधिक शिकायतें राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज हुई हैं.

Images 75 11zon 2

WhatsApp Group Join Now

यूजर्स को फ्रॉड और स्कैम से बचाने के लिए अब Quick Heal ने एक बड़ा कदम उठाया है. क्विक हिल ने सेफ्टी के लिए AntiFraud AI टूल लॉन्च किया है. कंपनी का दावा है कि करोड़ों यूजर्स के लिए यह ऑल इन वन फ्रॉड प्रिवेंशन काफी लाभ वाला होगा. इसकी सहायता से स्कैम और फ्रॉड के मामलों पर लगाम लगाई जा सकती है.

साइबर फ्रॉड से मिलेगी सुरक्षा

कंपनी का दावा है कि AntiFraud AI टूल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह किसी भी तरह के साइबर फर्जीवाड़ा से बचने के लिए एक कारगर सॉल्यूशन देता है. क्विक हिल ने यह भी जानकारी दी कि AntiFraud AI यूजर्स की किस तरह से सहायता करता है.

  1. AntiFraud AI टूल यूजर्स को रिस्क प्रोफाइल के आधार पर फर्जीवाड़ा से बचने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देता है.
  2. किसी भी तरह के फ्रॉड कॉल को लेकर भी यह एआई टूल अलर्ट करता है.
  3. यह टूल फ्रॉड प्रोटेक्ट बडी की सहायता से फर्जीवाड़ा से बचने के लिए सुझाव और अलर्ट देता है.
  4. फ्रॉड ऐप डिटेक्टर की सहायता से डिवाइस पर आने वाले घातक मालवेयर और थ्रेड को लेकर भी अलर्ट करता है.
  5. AntiFraud AI टूल यूजर्स के औनलाइन लेंन-देंन को सुरक्षित करने में सहायता करता है.
  6. अगर आपकी जानकारी के बिना आपके डिवाइस का माइक या फिर कैमरा ऑन होता है तो यह टूल आपको अलर्ट कर देगा.

 

Back to top button