काफी सस्ते दाम पर यहां मिल रहे हैं रिमोट से चलने वाले पंखे
घर भले ही बहुत बड़ा न हो, लेकिन यदि उसे अच्छे से सजा कर रखा जाए तो बहुत बढ़ियां लगता है. घर में पहले जहां इलेक्ट्रॉनिक सामान के नाम पर केवल फ्रिज, टीवी, पंखा होता था, लेकिन अब घर को मॉर्डन बनाने के लिए सभी चीज़ें काफी स्मार्ट होती जा रही हैं. टीवी स्मार्ट, फ्रिज स्मार्ट, वाशिंग मशीन सब स्मार्ट हो गए. अच्छी बात तो ये है कि अब सीलिंग फैन भी स्मार्ट हो गए हैं, और लोग इसे टेलीफोन से भी कनेक्ट कर सकते हैं. कई फैन ऐसे भी हैं जिन्हें रिमोट से ऑन-ऑफ किया जा सकता है. आइए जानते हैं कुछ खास रिमोट वाले पंखें बारे में जिन्हें फ्लिपकार्ट से सस्ते में खरीदा जा सकता है.

Crompton Energion Hyperjet BLDC मोटर फैन रिमोट के साथ आता है, और इसमें 3 ब्लेड मिलते हैं. फ्लिपकार्ट पर मिल रहे ऑफर के अनुसार 5,499 रुपये के बजाए 2,919 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसपर 46% का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसका ब्लेड स्वीड 1200mm के साथ आता है, और खास बात ये है कि ये 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है. इस पंखें के साथ 2 वर्ष की वारंटी मिलती है.
Orient Electric Ujala Prime को फ्लिपकार्ट से 36% के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है. छूट के बाद सीलिंग फैन को 4,600 रुपये के बजाए 2,899 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये 1200mm के ब्लेड स्वीप के साथ आते हैं. ये 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है, जिससे कि बिजली कि बचत होने में सहायता मिलती है. ये 3 वर्ष की वारंटी के साथ आता है.
Atomberg Ameza BLDC मोटर के साथ आता है, और ये 3 ब्लेड के साथ आता है. इस पंखें को ऑफर के अनुसार सस्ते में खरीदा जा सकता है. इसे 37% की छूट पर खरीदा जा सकता है. डिस्काउंट के अनुसार इस सीलिंग फैन को 4,349 रुपये के बजाए 2,699 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये फैन रिमोट के साथ आता है.
PolyCab Airika BLDC को 54% के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है. इसे छूट के बाद 4,800 रुपये के बजाए 2,199 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये सीलिंग फैन 5 स्टार रेटिंग के साथ आता है यानि कि इससे बिजली की खपत ज़्यादा नहीं होगी. ये तीन ब्लेड के साथ आता है, और इसके साथ रिमोट भी आता है.

