Repo Rate: जानें, किस हिसाब से प्रभावी होगी रेपो रेट में कटौती…
Repo Rate: आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रेपो दर में 25 बेसिस पॉइंट (bps) यानी 0.25% की कटौती करने का निर्णय किया है। यह कटौती लगभग पांच सालों में पहली बार की गई है, जबकि मौद्रिक नीति रुख को “न्यूट्रल” बनाए रखा गया है।

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का बयान
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इस नीतिगत फैसला की घोषणा करते हुए बोला कि महंगाई रेट अपने लक्ष्य के अनुरूप हो रही है। एमपीसी ने सर्वसम्मति से दरों में कटौती और मौद्रिक रुख को यथावत रखने का निर्णय लिया।
लगातार 11 बैठक के बाद दरों में बदलाव
लगभग 11 बैठकों तक रेपो दर को 6.5% पर स्थिर बनाए रखने के बाद, आरबीआई ने फरवरी 2025 की बैठक में कटौती की है। यह कदम आर्थिक विकास की धीमी गति और मुद्रास्फीति के 4% लक्ष्य के करीब पहुंचने के संकेतों के मद्देनजर उठाया गया है।
मई 2020 के बाद पहली बार कटौती
आरबीआई ने मई 2020 में अंतिम बार रेपो दर में 40 बेसिस पॉइंट की कटौती की थी, जिससे यह 4% पर आ गया था। अब करीब पांच सालों के बाद केंद्रीय बैंक ने फिर से दरों में कटौती कर राहत दी है।

