बिज़नेस

ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स का IPO अगले हफ्ते ओपन होगा

ग्लोबल एनर्जी एफिसिएंसी सॉल्यूशंस कंपनी ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड का IPO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए अगले सप्ताह ओपन होगा इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के जरिए कंपनी 490.78 करोड़ रुपए जुटाना चाहती हैरिटेल निवेशक इस IPO के लिए 30 अगस्त से 1 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे 11 सितंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगेNewsexpress24. Com ipo 30 1 418 441 download 21

WhatsApp Group Join Now

मिनिमम और मैक्सिमम कितना पैसा लगा सकते हैं?
IPO के लिए रिटेल निवेशक को मिनिमम एक लॉट यानी 34 शेयरों के लिए अप्लाय करना होगा कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड ₹418-₹441 रुपए प्रति शेयर रखा है यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹441 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं तो आपको ₹14,994 लगाने होंगे रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 442 शेयरों के लिए बिडिंग कर सकते हैं, जिसके लिए ₹194,922 इन्वेस्ट करने होंगे

₹75 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी करेगी कंपनी
इस इश्यू के लिए कंपनी ₹75 करोड़ के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी जबकि ₹415.78 करोड़ के शेयर्स कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे

35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व
कंपनी के इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) के लिए रिजर्व रखा गया है इसके अतिरिक्त 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व है

70 से अधिक राष्ट्रों में अपने प्रोडक्ट सप्लाई करती है कंपनी
ग्लोबल एनर्जी एफिसिएंसी सॉल्यूशंस कंपनी ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड एक एंट्रीग्रेटेड प्‍लेयर है, जो इलेक्ट्रिकल ऑटोमेशन डिवाइसेस, मीटरिंग, कंट्रोल, सेफ्टी डिवाइस, पोर्टेबल टेस्‍ट और मीजरिंग इंस्‍ट्रूमेंट के डिजाइन, निर्माण और आपूर्ति में शामिल है कंपनी 70 से अधिक राष्ट्रों में अपने प्रोडक्ट सप्लाई करती है वहीं, राष्ट्र में कंपनी के 150 से अधिक डीलर्स हैं

Back to top button