बिज़नेस

WhatsApp: इन ट्रिक्स से बचाएं अपने व्हाट्सएप को हैक होने से…

WhatsApp Tips And Tricks: WhatsApp का इस्तेमाल आज हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में करोड़ों लोग करते हैं. कंपनी भी यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए एक के बाद एक फीचर्स को पेश कर रही है. हाल ही में कंपनी ने प्लेटफार्म पर कॉलिंग से लेकर स्टेटस सेक्शन में कई बड़े परिवर्तन किए हैं. वहीं, कंपनी यूजर्स की सेफ्टी के लिए भी अब तक प्लेटफार्म पर कई नए फीचर्स को ऐड कर चुकी है.

Whatsapp

WhatsApp Group Join Now

पिछले कुछ समय में हैकर्स लगातार लोगों को टारगेट कर रहे हैं और उनके एकाउंट को हैक कर रहे हैं. क्या आप भी इस बात से परेशान हैं? तो अब चिंता न करें. आज हम आपको 3 ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगे जिसका यूज करके आप अपने एकाउंट को डबल सिक्योर कर सकते हैं. इसमें से एक ट्रिक तो कही कमाल की है जिसे एक बार ऑन करने पर तो OTP मिलने के बाद भी हैकर आपका एकाउंट हैक नहीं कर सकेगा. चलिए इसके बारे में जानते हैं…

PassKey Feature

व्हाट्सऐप पासकी, व्हाट्सऐप पर हाल ही में आया काफी कमाल का फीचर है जो एकाउंट को एक्सेस और कंट्रोल करने का एक नया तरीका है. ये काफी जबरदस्त सिक्योरिटी फीचर है जो लॉगिन प्रोसेस को अधिक सिक्योर बनाता है. पासकी, पासवर्ड-बेस्ड ऑथेंटिकेशन का एक ऑप्शन है. इसके जरिए आप फ़िंगरप्रिंट, फेस ID या पिन का इस्तेमाल करके अपने एकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं. जिसका मतलब है कि आपके डिवाइस के बिना आपका एकाउंट एक्सेस करना लगभग नामुमकिन है.

Two-Step Verification

नॉर्मल Two-Step वेरिफिकेशन के मुकाबले व्हाट्सऐप में मिलने वाला Two-Step Verification फीचर थोड़ा अलग है. यहां आपको कोई OTP नहीं बल्कि स्वयं एक सेट किया हुआ लॉगिन के टाइम पिन एंटर करना होगा. जिसके बारे में केवल और केवल आप जानते हैं. जो एकाउंट में सिक्योरिटी की एक और लेयर को ऐड कर देता है. ये इस ऐप का सबसे जबरदस्त फीचर है.

Fingerprint/face ID lock

इतना ही नहीं आप अपने एकाउंट के साथ-साथ किसी खास चैट को भी डबल सिक्योर कर सकते हैं. नए अपडेट के बाद तो कंपनी ने चैट लॉक के साथ इसे हाईड करने का भी ऑप्शन दिया है जिसका यूज करने के लिए आपको एक खास पिन एंटर करना होगा.

Back to top button