बिज़नेस

SBI Rate Cut: होम लोन सहित दूसरे रिटेल लोन पर सस्ती हो जाएगी EMI

SBI Rate Cut: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक एसबीआई (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है बैंक ने अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग दर (RLLR) में 0.25% की कटौती की है, जिससे होम लोन सहित दूसरे रिटेल लोन पर EMI सस्ती हो जाएगी यह कटौती 15 अप्रैल 2025 से लागू हो जाएगी

Download 2025 04 15t173419. 597

WhatsApp Group Join Now

ब्याज दरों में कटौती के बाद अब भारतीय स्टेट बैंक की RLLR घटकर 8.25% हो गई है, जबकि बाह्य मानक आधारित उधारी रेट (EBLR) भी घटकर 8.65% रह गई है यह निर्णय आरबीआई (RBI) द्वारा रेपो दर में दूसरी बार 0.25% की कटौती के बाद आया है इससे नए और मौजूदा ग्राहकों, दोनों को लाभ मिलेगा

फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी घटा ब्याज

SBI ने केवल ऋण पर ही नहीं, बल्कि फिक्स्ड डिपॉजिट्स (Fixed Deposits) पर मिलने वाले ब्याज दरों में भी 0.10% से 0.25% की कमी की है अब 1-2 वर्ष की FDs पर ब्याज रेट 6.70%, और 2-3 वर्ष की FD पर 6.90% हो गई है

ग्राहकों को क्या फायदा?

SBI की ओर से की गई ब्याज दरों में कटौती से सबसे बड़ा लाभ उन लोगों को होगा, जो होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लेने की योजना बना रहे हैं EMI सस्ती होने से लोन लेना पहले की तुलना में अधिक किफायती हो जाएगा

इन बैंकों ने भी ब्याज दरों में कटौती की

  • HDFC Bank ने बचत खातों पर ब्याज रेट में 0.25% की कटौती की है अब खाताधारकों को सिर्फ़ 2.75% ब्याज मिलेगा, जो कि प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में सबसे कम है
  • Bank of India ने भी होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन पर 0.25% की कटौती की घोषणा की है इसके अलावा, बैंक ने अपनी 400-दिनों की विशेष जमा योजना भी वापस ले ली है

Back to top button