सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई ऊंची छलांग, जानें क्या कहते हैं आँकड़े…
Share Market Opening 27th February, 2025: बुधवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी के बाद भारतीय शेयर बाजार ने आज हरे निशान में कारोबार प्रारम्भ किया. गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 104.48 अंकों की बढ़त के साथ 74,706.60 अंकों पर खुला. वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 21.40 अंकों की बढ़त के साथ 22,568.95 अंकों पर खुला. गौरतलब है कि मंगलवार को बाजार फ्लैट बंद हुआ था. मंगलवार को सेंसेक्स 147.71 अंकों की तेजी के साथ 74,602.12 अंकों पर बंद हुआ था तो निफ्टी 5.8 अंकों की हल्की गिरावट के साथ 22,547.55 अंकों पर बंद हुआ था.

अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में भारी गिरावट
आज सुबह 09.20 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे और एक कंपनी का शेयर बिना किसी परिवर्तन के साथ कारोबार कर रहा था. आज निफ्टी 50 की 50 में से 28 कंपनी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 17 कंपनियों के शेयर हानि के साथ लाल निशान में खुले जबकि 5 कंपनी के शेयर बिना किसी परिवर्तन के साथ खुले. समाचार लिखे जाने तक आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक 1.94 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक 4.71 फीसदी की गिरावट के साथ खुले.
बाकी कंपनियों के शेयरों का कैसा था हाल
सेंसेक्स की बाकी कंपनियों के बारे में बात करें तो आज शुरुआती कारोबार में इंडसइंड बैंक के शेयर 1.79 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.53 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.80 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.75 प्रतिशत, नेस्ले इण्डिया 0.58 प्रतिशत, टाइटन 0.36 प्रतिशत, एसबीआई 0.34 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.28 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.27 प्रतिशत, आईटीसी 0.27 प्रतिशत, एचसीएल टेक के शेयर 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे. वहीं दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.79 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.64 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.50 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.48 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.39 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.35 प्रतिशत, मारुति सुजुकी के शेयर 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.

