बिज़नेस

सेंसेक्स ने 690 अंक उछलकर 71 हजार को फिर से किया पार

मेटल, कमोडिटी और टेलीकॉम शेयरों में खरीदारी के चलते इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले दो सेशन की गिरावट के बाद बुधवार को 1 प्रतिशत की तेजी से बढ़ोतरी हुई है शुरुआती सत्र में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार करते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स धीरे-धीरे मजबूत हुआ और 689.76 अंक या 0.98 फीसदी उछलकर 71,060.31 पर बंद हुआ बेंचमार्क इंट्रा-डे के टॉप लेवल 71,149.61 और कम से कम 70,001.60 के तक चला गया था सभी बड़े शेयर्स को कवर करने वाला एनएसई निफ्टी भी 215.15 अंक या 1.01 फीसदी बढ़कर 21,453.95 पर बंद हुआ

Newsexpress24. Com stock market today update 690 71 tata steal download 28

WhatsApp Group Join Now

ये शेयर बने टॉप गेनर और लूजर
बुधवार को सेंसेक्स की कंपनियों के बीच टॉप गेनर्स में टाटा स्टील अव्‍वल रही, इसमें 3.77 फीसदी की वृद्धि हुई, इसके बाद एचसीएल टेक में 3.62 फीसदी की उछाल आई इंडसइंड बैंक और पावरग्रिड इसी तरह 3.60 और 3.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए प्रॉफिट में रहने वाले अन्‍य शेयर्स में टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल शामिल थे दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और टीसीएस भी 2.94 फीसदी तक फिसलकर लूजर साबित हुए बुधवार को 30-शेयर बेंचमार्क के कुल 25 शेयर ग्रीन जोन में बंद हुए, जबकि एनएसई निफ्टी के 50 में से 43 स्‍टॉक्‍स में बढ़त देखी गई

कैसा रहा विदेशी बाजारों का हाल
एशिया में अन्य राष्ट्रों की बात करें तो जापान का निक्केई 225 0.80 फीसदी गिर गया, और हांगकांग का हैंग सेंग 3.56 फीसदी की तेजी से बढ़ा चीन का शंघाई कंपोजिट भी 1.80 फीसदी बढ़कर बंद हुआ बुधवार को यूरोपीय बाजार ऊपर उठे रहे, जर्मनी के DAX और फ्रांस के CAC 40 में 1.00 फीसदी और 0.58 फीसदी की बढ़त रही लंदन का एफटीएसई 100 0.29 फीसदी बढ़ा और अमेरिकी बाजारों में, डाउजोंस मंगलवार को 0.25 फीसदी गिरकर बंद हुआ था, जबकि एसएंडपी 500 0.29 फीसदी अधिक और टेक-हैवी नैस्डैक 0.43 फीसदी बढ़कर बंद हुए थे एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानि FII मंगलवार को जमकर सेलिंग की, क्योंकि उन्होंने 3,115.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे

Back to top button