Share bazaar : शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में आया उछाल
Share bazaar News: वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी कोष प्रवाह के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में उछाल आया. शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 428.83 अंक चढ़कर 81,951.99 अंक पर पहुंच गया, वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 154.1 अंक चढ़कर 25,072.55 अंक पर पहुंच गया.

इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव: सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई मुनाफे वाली प्रमुख कंपनियां रहीं, वहीं टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, नेस्ले और बजाज फिनसर्व घाटे वाली प्रमुख कंपनियां रहीं.
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में : एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, हांगकांग का हैंगसेंग भारी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट हानि में रहा. अमेरिकी बाजार बुधवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुए थे.
ब्रेंट क्रूड वायदा 71 अमेरिकी $ प्रति बैरल पर : वैश्विक ऑयल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 71 $ प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,755 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे. बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 398.13 अंक गिरकर 81,523.16 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 122.65 अंक टूटकर 24,918.45 अंक पर बंद हुआ था.(भाषा)

