बिज़नेस

Share bazaar : Sensex और Nifty में आई तेजी

Share bazaar News: स्थानीय शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी लौटी और बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 1,089 अंक उछल गया जबकि एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) में 374 अंक की बढ़त रही. एशिया और यूरोप के बाजारों में मजबूती के बीच निचले स्तर पर चौतरफा लिवाली से बाजार बढ़त में रहा. 1 दिन पहले बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में 10 महीने की सबसे बड़ी गिरावट आई थी.

Download 2024 09 13t142217. 513 5

WhatsApp Group Join Now

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,089.18 अंक यानी 1.49 फीसदी की बढ़त के साथ 74,227.08 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 1,721.49 अंक तक चढ़ गया था. सेंसेक्स के 29 शेयर फायदा में रहे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 374.25 अंक यानी 1.69 फीसदी की बढ़त के साथ 22,535.85 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 535.6 अंक तक चढ़ गया था.

अमेरिका के जवाबी शुल्क को लेकर चिंता रही : अमेरिका के जवाबी शुल्क को लेकर चिंता के बीच सेंसेक्स सोमवार को 2,226.79 अंक यानी 2.95 फीसदी लुढ़क गया था जबकि निफ्टी में 742.85 अंक यानी 3.24 फीसदी की गिरावट आई थी. यह पिछले 10 महीने में 1 दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी. पॉवर ग्रिड को छोड़कर सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियां बढ़त में रहीं. टाइटन, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, ऐक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और जोमैटो में सबसे अधिक तेजी रही.

एशियाई (Asian) और अमेरिकी (American) बाजारों में : दुनिया के अन्य बाजारों में भी सोमवार की गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली. एशिया के बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सकारात्मक दायरे में रहे. निक्की 225, सूचकांक में 6 फीसदी की तेजी आई. यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी तेजी रही. अमेरिकी बाजारों में ज्यादातर में सोमवार को गिरावट रही 

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 9,040 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे : शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 9,040.01 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 12,122.45 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे. वैश्विक ऑयल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 64.35 $ प्रति बैरल रहा.

Back to top button