Share market news : भारतीय शेयर बाजार आज मामूली गिरावट के साथ हुआ बंद
Share market news : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.15 प्रतिशत या 110.64 अंक की गिरावट के साथ 73,903 पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर थे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.04 प्रतिशत या 8.70 अंक की हल्की गिरावट के साथ 22,453 पर बंद हुआ. निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से मंगलवार को 28 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर रहे.

इन शेयरों में दिखी तेजी
मंगलवार के कारोबार में निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी टाटा कंज्यूमर में 4.05 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.82 फीसदी, बीपीसीएल में 2.58 फीसदी, बजाज-ऑटो में 2.53 प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स में 1.96 प्रतिशत दर्ज हुई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट हीरो मोटोकॉर्प में 2.43 फीसदी, कोटक बैंक में 1.90 फीसदी, एचसीएल टेक में 1.59 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक में 1.50 प्रतिशत और एसबीआई लाइफ में 1.39 प्रतिशत दर्ज हुई.
सेक्टोरल सूचकांकों का हाल
सेक्टोरल सूचकांकों का हाल आज मिला-जुला रहा. तेजी की बात करें, तो निफ्टी मीडिया में 1.85 फीसदी, निफ्टी मेटल में 1.50 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 1.01 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.88 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.86 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.30 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई. इससे इतर निफ्टी बैंक में 0.07 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.22 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.71 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.12 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.07 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई.

