बिज़नेस

Share Market Opening : सेंसेक्स और निफ्टी में आई तेजी

Share Market Opening 11th April, 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ रेट्स में 90 दिनों की राहत का असर आज भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है. सप्ताह के अंतिम दिन बीएसई का सेंसेक्स 988.34 अंकों की बढ़त के साथ 74,835.49 अंकों पर खुला और एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 296.25 अंकों की तेजी के साथ 22,695.40 अंकों पर खुला. गौरतलब है कि इस सप्ताह भारतीय बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. इस सप्ताह सोमवार को विध्वंसक गिरावट के बाद मंगलवार को बाजार में रिकवरी देखने को मिली थी. लेकिन बुधवार को बाजार में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को महावीर जयंती के मौके पर शेयर बाजार की छुट्टी थी.

Download 2024 03 07t091453. 374 16

WhatsApp Group Join Now

सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों ने हरे निशान में प्रारम्भ किया कारोबार

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की 2 कंपनियों के शेयर हानि के साथ लाल निशान में खुले. वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 50 की सभी 50 कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में ट्रेड प्रारम्भ किया. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल सनफार्मा के शेयर सबसे अधिक 4.80 फीसदी की बढ़त के साथ खुले और टीसीएस के शेयर सबसे अधिक 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ प्रारम्भ हुआ.

टाटा मोटर्स और टाटा स्टील में भी जोरदार तेजी

इनके अलावा, आज टाटा मोटर्स के शेयर 3.52 प्रतिशत, टाटा स्टील 2.79 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 2.15 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 1.84 प्रतिशत, एटरनल 1.84 प्रतिशत, इंफोसिस 1.77 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.70 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.65 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.58 प्रतिशत, टाइटन 1.57 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 1.57 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.49 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.43 प्रतिशत, एसबीआई 1.41 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.41 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.17 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.06 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 1.04 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ खुले.

आज शुक्रवार को एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयर भी बढ़त के साथ खुले.

Back to top button