बिज़नेस

पेरिस मोटर शो में तीन नई गाड़ियों को किया गया शो केस

पेरिस मोटर शो में इस बार कुछ अनोखी कारों का प्रदर्शन किया गया है, जो ऑटो इंडस्ट्री के भविष्य को दर्शाती हैं. यहां तीन नयी गाड़ियों को शो मुकदमा किया गया है, जिनमें एआई पावर्ड कार, पानी में तैरने वाली कार और वीडियो गेम की तरह चलने वाली कार शामिल हैं. इस चर्चित ऑटो शो में 50 से अधिक कार कंपनियों ने भाग लिया, और यहां नयी तकनीकों से लैस कारों को प्रदर्शित किया गया.

Paris motor show opens during a brewing ev trade war between the eu and china

WhatsApp Group Join Now

एआई पावर्ड कार: एक्सपेंग पी7 प्लस

चीन की कंपनी एक्सपेंग ने अपनी नयी सेडान पी7+ को पेश किया है. कंपनी का दावा है कि यह दुनिया की पहली एआई कार है. इसकी सबसे बड़ी विशेषता है ईगल आई विजन, जो पारंपरिक कैमरों की तुलना में कहीं अधिक सटीकता और स्पष्टता के साथ जानकारी एकत्र करता है. यह सिस्टम इतनी क्षमता रखता है कि यह दो फुटबॉल मैदानों के बराबर क्षेत्र को कवर कर सकता है, जिससे कार की सुरक्षा और दक्षता दोनों बढ़ जाती हैं.

पानी में तैरने वाली कार: यांगवांग यू 8

चीन की बीवायडी ने यांगवांग यू 8 नामक एक प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी पेश की है. खास बात यह है कि यदि कभी बाढ़ आ जाए तो यह कार 30 मिनट तक पानी में तैर सकती है. इसके अलावा, यह कार साइडवाइज पार्किंग को भी आसान बनाती है, और यह स्वयं को 360 डिग्री मोड़ने की क्षमता रखती है. रात में चलाने के लिए इसमें थर्मोग्राफिक कैमरा, सैटेलाइट फोन, और दूर की चीजों का पता लगाने के लिए ड्रोन जैसी सुविधाएं भी उपस्थित हैं.

वीडियो गेम जैसी कार: इंसेप्शन

फ्रेंच कंपनी प्यूजो ने अपनी कॉन्सेप्ट कार इंसेप्शन को पेश किया है, जिसमें हाइपरस्क्वायर स्टीयरिंग दिया गया है. यह आयताकार स्टीयरिंग वीडियो गेम कंट्रोलर जैसा है, जो युवाओं को आकर्षित करता है. इसके इंटीरियर्स में वेलवेट और थ्रीडी पैटर्न का बेहतरीन सामंजस्य है. इस कार के फैब्रिक और फ्लोरिंग को 100% रिसाइकल्ड पोलिएस्टर वेलवेट से बनाया गया है. कंपनी ने घोषणा की है कि यह ईवी कार 2026 तक बाजार में मौजूद होगी.​ पेरिस मोटर शो में दिखाई गई ये नयी कारें न सिर्फ़ तकनीकी दृष्टि से उन्नत हैं, बल्कि यह भविष्य के ऑटोमोबाइल उद्योग का संकेत भी देती हैं. एआई तकनीक, पानी में तैरने की क्षमता और वीडियो गेम जैसी सुविधाएं, इन सभी का उद्देश्य ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाना है. अब देखना यह है कि ये कारें बाजार में कब दस्तक देती हैं और कितनी सफल होती हैं.

 

Back to top button