चांदी और सोने के दाम ने फिर छुआ आसमान, जानें नए रेट
लग्न प्रारम्भ होने में अब बस 2 ही दिन शेष बचे हैं. यही कारण है कि लग्न का असर सर्राफा बाजार में भी पिछले कुछ दिनों से दिखने लगा है. लग्न करीब आने के कारण सोने और चांदी की कीमतें बढ़ गईं हैं. वहीं, सर्राफा बाजार में सोने चांदी की खरीदारी के लिए विभिन्न दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखने लगी है. बता दें कि आज भी सोने के साथ-साथ चांदी के दर में भी 2000 की तेज़ी रिकार्ड की जा रही है.

वहीं, बाजार विश्लेषकों की माने तो फिलहाल सोने-चांदी के दर में अधिक बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है. पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि लग्न के कारण सोने-चांदी की डिमांड बढ़ जाती है. बाजार में सप्लाई कम होने से भी इसकी कीमतों पर असर पड़ता है.
57,300 रुपए हुए 18 कैरेट सोने के भाव
राजधानी पटना के सर्राफा बाजार में सोमवार (08 जुलाई) को 22 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 68,100 रुपए हो गया है. वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट आज प्रति 10 ग्राम 75,950 रुपए पर पहुंच गया है. जबकि, कल तक 24 कैरेट सोने का रेट 75,350 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा था. वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 67,700 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा था. वहीं, आज 18 कैरेट सोने का रेट भी 57,300 रुपए हो गया है.
चांदी में भी उछाल
वहीं, चांदी की बात करें इसकी कीमतों में कल के वनिस्पत आज ₹2000 प्रति किलोग्राम की तेज़ी आई है. इसी के साथ आज चांदी 92,000 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है. जबकि, कल तक चांदी की मूल्य 90,000 रुपए प्रति किलोग्राम चल रही थी.
क्या है आज का एक्सचेंज रेट?
वहीं, दूसरी ओर यदि आप आज सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करना चाह रहे हैं, तो बता दें कि आज पटना सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का एक्सचेंज दर 66,660 रुपए चल रहा है और 18 कैरेट सोने का एक्सचेंज दर 55,580 रुपए प्रति 10 ग्राम है. जबकि, चांदी बेचने का दर आज 89,000 रुपए प्रति किलोग्राम चल रहा है. गौरतलब है कि सोने चांदी की क्वालिटी और हॉलमार्क इत्यादि कारणों से इसकी एक्सचेंज दर थोड़ी ऊपर नीचे भी हो सकती है

