दुविधा में फंसे पेटीएम के लिए थोड़ी राहत भरी खबर
Paytm Target Price: संकट में फंसे पेटीएम के लिए थोड़ी राहतभरी समाचार है। सूत्रों के अनुसार अब तक प्रवर्तन निदेशालय को पेटीएम बैंक में किसी गंभीर गड़बड़ी की जानकारी नहीं मिली है। दूसरी ओर एक ब्रोक्रेज फर्म ने पेटीएम को ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग दी है। इसने पेटीएम का टार्गेट प्राइस 600 रुपये कर दिया है।

आरबीआई की कार्रवाई के बाद पेटीएम के शेयर 318.05 रुपये के निचले स्तर तक आने के बाद शुक्रवार और सोमवार को अपर सर्किट पर थे।
क्या है उछाल की वजह: पेटीएम के शेयरों में सोमवार को पांच पर्सेंट का अपर सर्किट लगा जिसके बाद कंपनी के शेयरों का रेट बीएसई में 358.55 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। पेटीएम के शेयरों में उछाल के पीछे दो वजहों को बताया जा रहा है। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच में पाया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने फॉरेन एक्ससेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के अनुसार किसी भी नियमों का उल्लंघन नहीं किया है।
रिजर्व बैंक के निर्णय के बाद पेटीएम के शेयरों में 1 फरवरी को 20 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली थी। अकेले उस दिन कंपनी के शेयरों का रेट 761 रुपये से लुढ़ककर 608.80 रुपये के स्तर पर आकर बंद हुआ था। इसके बाद लगातार कंपनी के शेयरों में उठा-पटक का दौर जारी रहा। एक समय पेटीएम के शेयरों का रेट 318.35 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था।
जेफरीज ने पेटीएम पर रेटिंग किया सस्पेंड: दूसरी ओर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने पेटीएम पर रेटिंग को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है, इसके बावजूद, पेटीएम के शेयरों में दो दिनों में 10% अधिक उछाल दर्ज की गई है। जेफरीज के विश्लेषकों जयंत खरोटे और प्रखर शर्मा ने कहा, “जब तक खबरों की बाढ़ समाप्त नहीं हो जाती, तब तक हम नॉट रेटेड (अंडरपरफॉर्म से) की ओर बढ़ते हैं।” ‘No Rating’ के वर्गीकरण का मतलब है कि जेफरीज ने स्टॉक की निवेश रेटिंग और टार्गेट प्राइस को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है, लेकिन इसने अभी तक पेटीएम पर कवरेज निलंबित नहीं किया है।
Paytm खरीदें, बेचें या होल्ड करें: पेटीएम के शेयरों को लेकर एक महीने पहले कुल 15 में से 10 एनॉलिस्ट खरीदारी की राय दे रहे थे। इनमें से 6 तुरंत खरीदारी की सिफारिश कर रहे थे। जबकि, 5 होल्ड करने की बात कर रहे थे। कोई विश्लेषक बेचने की राय नहीं दे रहा था। आज स्थिति यह है कि कुल 14 में से 4 तुरंत बेचकर निकल जाने की राय दे रहे हैं। 2 Sell रेटिंग दिए हैं। तीन एनॉलिस्ट होल्ड रखने की राय दे रहे हैं तो 4 स्ट्रांग बाय और एक ने Buy की सिफारिश की है।
पेटीएम का टार्गेट प्राइस: ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने अपने हालिया वैल्युएशन में पेटीएम को ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग दी है। फर्म ने पेटीएम शेयर का टार्गेट प्राइस 600 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि आरबीआई की कार्रवाई मुख्य रूप से पेटीएम पेमेंट्स बैंक (पीपीबीएल) पर है, पेटीएम के अन्य अभिन्न कार्यों पर कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं है। कंपनी पर असर डालने वाले नियामक तरीकों के दायरे को समझने में यह अंतर जरूरी है।

