Stock Market: चौतरफा गिरावट के साथ खुला मार्केट, इन शेयरों में बिकवाली
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के व्यवसायी सत्र में चौतरफा गिरावट देखने को मिल रही है. दोनों बड़े सूचकांक आधा फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक सेंसेक्स 308 अंक या 0.42 फीसदी गिरकर 73,595 अंक और निफ्टी 88 अंक या 0.40 फीसदी गिरकर 22,364.60 अंक पर था. बैंकिंग शेयरों पर भी दबाव देखा जा रहा है. बैंक निफ्टी 236 अंक या 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 47,288 अंक पर था.

गिरावट के बाद भी एनएसई पर गिरने वालों की अपेक्षा बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक है. 9:30 बजे तक एनएसई पर 1320 शेयर हरे निशान में 733 शेयरों में लाल निशान में कारोबार हो रहा था. मिडकैप शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है. हालांकि, स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहा है. सेक्टर के हिसाब से ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी, फार्मा, इन्फ्रा और निजी बैंकों के शेयरों में दबाव बना हुआ है. वहीं, एनर्जी और मेटल मजबूत बने हुए हैं.
गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, एमएंडएम, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, टीसीएस और एचसीएल टेक गेनर्स हैं. वहीं, नेस्ले, सन फार्मा, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा, एचयूएल, बजाज फिनसर्व, एचयूएल, टाइटन, जेएसडब्लू स्टील, रिलायंस, एसबीआई, विप्रो, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और मरुति सुजुकी लूजर्स हैं.
वैश्विक बाजारों में मंदी
घरेलू के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी गिरावट देखी जा रही है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, सियोल और जकार्ता के बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. वहीं, अमेरिकी बाजारों मंगलवार को बिकवाली हुई थी और डाओ करीब आधा फीसदी फिसलकर बंद हुआ था. कच्चे ऑयल में तेजी दर्ज की जा रही है. ब्रेंट क्रूड 89 $ प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 85 $ प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

