बिज़नेस

शेयर बाजार 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर आज हुआ बंद

Share bazaar News: चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ते आशावाद से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की क्षेत्रीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार 3 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ. बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 1131.31 अंक अर्थात 1.53 फीसदी की छलांग लगाकर 3 हफ्ते के उच्चतम स्तर 75 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 75,301.26 अंक पर पहुंच गया. इससे पहले 21 फरवरी को यह 75,311.06 अंक पर रहा था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी (Nifty) 325.55 अंक यानी 1.45 फीसदी की तेजी के साथ 22,834.30 अंक हो गया.

Download 2024 03 07t091453. 374 14

WhatsApp Group Join Now

दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर लिवाली हुई जिससे आज बाजार को पंख लग गए. इससे मिडकैप 2.10 फीसदी मजबूत होकर 40,189.53 अंक और स्मॉलकैप 2.73 फीसदी की उड़ान भरकर 45,031.45 अंक पर पहुंच गया. इस दौरान बीएसई में कुल 4,159 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ जिनमें से 2815 में लिवाली जबकि 1221 में बिकवाली हुई, वहीं 123 में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. इसी तरह निफ्टी की 47 कंपनियां हरे जबकि अन्य 3 लाल निशान पर बंद हुईं

एशियाई बाजारों में मजबूती : विश्लेषकों के मुताबिक चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ते आशावाद और एशियाई बाजारों में मजबूती के चलते मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों मानक सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने तेजी के साथ कारोबार किया. हालांकि अमेरिका में टैरिफ बढ़ोतरी, फेडरल रिजर्व के बुधवार को ब्याज रेट पर आने वाले निर्णय और मौजूदा भू-राजनीतिक जोखिमों के कारण निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं.

इन प्रमुख कंपनियों के शेयरों में रहा उतार-चढ़ाव : बीएसई के सभी 21 समूहों का रुझान सकारात्मक रहा. इससे कमोडिटीज 1.63, सीडी 2.76, ऊर्जा 0.59, एफएमसीजी 1.44, वित्तीय सेवाएं 2.09, हेल्थकेयर 1.87, इंडस्ट्रियल्स 2.79, आईटी 1.41, दूरसंचार 0.53, यूटिलिटीज 1.99, ऑटो 2.42, बैंकिंग 1.98, कैपिटल गुड्स 2.44, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.57, धातु 1.92, ऑयल एवं गैस 0.88, पावर 2.27, रियल्टी 2.95, टेक 1.01, सर्विसेज 1.52 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 1.32 फीसदी चढ़ गए.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा. इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.36, जर्मनी का डैक्स 0.97, जापान का निक्केई 1.20, हांगकांग का हैंगसेंग 2.46 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11 फीसदी मजबूत रहा. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 439 अंक की तेजी के साथ 74,608.66 अंक पर पहुंच गया लेकिन ऊंचे रेट पर हुई मुनाफावसूली से थोड़ी देर बाद ही 74,480.15 अंक के निचले स्तर तक टूट गया, वहीं इसके बाद प्रारम्भ हुई लिवाली की बदौलत यह लगातार चढ़ता हुआ कारोबार के आखिरी चरण में 75,385.76 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. अंत में पिछले दिवस के 74,169.95 अंक के मुकाबले 1.53 प्रतिश्त उछलकर 75,301.26 अंक हो गया.

इसी तरह निफ्टी भी 154 अंक की बढ़ोतरी के साथ 22,662.25 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,599.20 अंक के निचले जबकि 22,857.80 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा. अंत में पिछले सत्र के 22,508.75 अंक की तुलना में 1.45 फीसदी मजबूत होकर 22,834.30 अंक पर बंद हुआ.

इस दौरान रिलायंस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व की 1.43 फीसदी तक की गिरावट को छोड़कर सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में तेजी रही. फायदा कमाने वाली कंपनियों में जोमैटो 7.11, आईसीआईसीआई बैंक 3.25, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.07, टाटा मोटर्स 2.86, एलटी 2.77, सन फार्मा 2.49, एशियन पेंट 2.42, टाइटन 2.23, कोटक बैंक 2.10, एसबीआई 1.99, टाटा स्टील 1.88, अडानी पोर्ट्स 1.88, एनटीपीसी 1.75, और टीसीएस 1.58 फीसदी शामिल रही.

इनके अतिरिक्त अल्ट्रासिम्को 1.44, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.41, नेस्ले इण्डिया 1.38, एचडीएफसी बैंक 1.36, पावरग्रिड 1.31, मारुति 1.22, बजाज फाइनेंस 1.16, इंफोसिस 1.15, ऐक्सिस बैंक 1.02, एचसीएल टेक 0.83, इंडसइंड बैंक 0.70 और आईटीसी के शेयर भी 0.39 फीसदी के फायदा में रहे.

 

Back to top button