बिज़नेस

तेजी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

Share Market Closing 29th November, 2024: भारतीय शेयर बाजार में आज अच्छी बढ़त देखने को मिली. गुरुवार की बड़ी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार ने उछाल के साथ हरे निशान में कारोबार प्रारम्भ किया और रिकवरी मोड में आ गया. सप्ताह के अंतिम दिन बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंकों की उछाल के साथ 79,802.79 अंकों पर बंद हुआ और एनएसई का निफ्टी 50 भी 216.95 अंकों की तेजी के साथ 24,131.10 अंकों पर बंद हुआ. गौरतलब है कि गुरुवार को स्टॉक बाजार में भयानक गिरावट देखने को मिली थी. कल सेंसेक्स 1190.34 अंकों की गिरावट के साथ 79,043.74 अंकों पर और निफ्टी 360.75 अंकों की गिरावट के साथ 23,914.15 अंको पर बंद हुआ था.

67065bd172969 20241009 093247983 16x9 1

WhatsApp Group Join Now

पावरग्रिड के शेयरों में बड़ी गिरावट

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर हानि के साथ लाल निशान में बंद हुए. निफ्टी 50 की भी 50 में से 43 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में और बाकी की 7 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर आज सबसे अधिक 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए. इसके अलावा, नेस्ले इण्डिया के शेयर 0.07 प्रतिशत, एसबीआई के शेयर 0.05 फीसदी और इंफोसिस के शेयर 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

तूफानी तेजी के साथ बंद हुए भारती एयरटेल के शेयर

आज भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक 4.40 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. सनफार्मा के शेयर 2.91 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.45 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.78 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.66 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.57 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 1.53 प्रतिशत, जेएसडब्लू स्टील 1.25 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.19 प्रतिशत, टाइटन 1.16 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.07 प्रतिशत, मारुति सुजुकी के शेयर 1.02 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए.

इन कंपनियों के शेयरों में भी बढ़त

इनके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, टीसीएस, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर भी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए.

Back to top button