बिज़नेस

BSNL के इस प्लान में कंपनी ने दिया एक्स्ट्रा बेनिफिट

भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) अपने यूजर्स के लिए मौजूदा प्लान में कमाल का बेनिफिट लेकर आई है आपको बता दें कि भारत संचार निगम लिमिटेड का एक पॉपुलर प्लान 400 रुपये से भी कम में आता है जिसमें कंपनी ने एक्स्ट्रा बेनिफिट दिया है इस प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2जीबी डेटा मिलता है लेकिन अब इसकी वैधता को कंपनी ने और अधिक बढ़ा दिया है जिसके बाद यह प्लान अब अन्य टेलीकॉम कंपनियों के सस्ते प्लान्स के छक्के छुड़ा सकता है आइए जानते हैं कौन से प्लान में कंपनी क्या अपग्रेड किया है

Newsexpress24. Com bsnl 397 download 26

WhatsApp Group Join Now

BSNL का 397 रुपये में एक धांसू प्रीपेड पैक आता है यह लम्बी वैलिडिटी, अनलिमिटिड कॉल और डेली बेसिस पर अच्छा खासा डेटा देता है प्लान की कीमत, जैसा कि हमने बताया, 397 रुपये है जिसे यूजर नजदीकी रिटेलर या फिर कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट से रिचार्ज करवा सकते हैं इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें आपको 150 दिन, यानि कि पूरे 5 महीने की वैधता मिलती थी जिसे अब कंपनी ने बढ़ा दिया है टेलीकॉम टॉक के अनुसार, अब यह प्लान 30 दिन की अतिरिक्त वैधता देता है यानि कि यूजर को पूरे 180 दिनों की वैधता इसमें मिल रही है

397 रुपये का ये प्लान अब 6 महीने तक वैध होगा यह 30 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा देता है डेली कोटा खत्म होने जाने पर भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, लेकिन यह 40kbps गति पर चलेगा यह प्लान 1 महीने तक डेली बेसिस पर प्रतिदिन 100 SMS भी फ्री देता है ध्यान दें कि अन्य बेनिफिट्स अभी भी 30 दिनों तक ही वैध रहेंगे जबकि वैधता 180 दिनों तक चलती रहेगी ऑफर सीमित समय के लिए है 15 अगस्त से 13 सितंबर के बीच में रिचार्ज करवाने पर ही यूजर इस बेनिफिट का आनंद ले सकते हैं

लॉन्ग टर्म वैलिडिटी चाहने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान बहुत लाभ वाला है प्लान के साथ रिचार्ज करवाकर सिम 6 महीने तक सक्रिय रखी जा सकती है साथ ही एक महीने के लिए यूजर को अनलिमिटिड कॉलिंग और प्रतिदिन 2 जीबी डेटा भी मिल जाता है इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं
<!–

–>

Back to top button