बिज़नेस

आने वाले ये 9 दिन बंद रहेंगे शेयर बाजार

Share Market Holiday : आने वाले दिनों में 2 लॉन्ग वीकेंड आ रहे हैं. ऐसे में 2 बार लगातार 3-3 दिन शेयर बाजार की छुट्टी रहने वाली है. 9 दिनों में 6 दिन शेयर बाजार बंद रहेंगे. इससे पहले 10 अप्रैल को महावीर जयंती के चलते शेयर बाजार बंद रहे थे. शुक्रवार को बाजार खुले और भारी बढ़त लेकर बंद हुए. अब आज समेत आने वाले 9 दिनों में 6 दिन शेयर बाजार की छुट्टी रहने वाली है. आइए विस्तार से जानते हैं.

Download 2024 09 13t142217. 513 9

WhatsApp Group Join Now

  • 12 अप्रैल 2025 : आज शनिवार है, इसलिए शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा.
  • 13 अप्रैल 2025 : रविवार के चलते शेयर बाजार बंद रहेंगे.
  • 14 अप्रैल 2025 : अंबेडकर जयंती के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कोई कामकाज नहीं होगा.
  • इसके बाद 15, 16 और 17 अप्रैल को शेयर बाजार में कामकाज होगा.
  • 18 अप्रैल 2025 : इस दिन शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा.
  • 19 अप्रैल 2025 :  इस दिन शनिवार के चलते शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा.
  • 20 अप्रैल 2025 : रविवार के चलते स्टॉक एक्सचेंज बंद रहेंगे.

मई से दिसंबर तक इन तारीखों पर बंद रहेगा मार्केट

  • 1 मई : महाराष्ट्र दिवस
  • 12 मई : बुद्ध पूर्णिमा
  • 15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस
  • 27 अगस्त : गणेश चतुर्थी
  • 5 सितंबर : ईद ए मिलाद
  • 2 अक्टूबर : महात्मा गांधी जयंती और दशहरा
  • 21 अक्टूबर : दिवाली
  • 22 अक्टूबर : दीपावली बलिप्रतिपदा
  • 5 नवंबर : प्रकाश गुरुपर्व (गुरु नानक देव)
  • 25 दिसंबर : क्रिसमस

शुक्रवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिन की रोक लगाने का असर शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला था. शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 1.77 प्रतिशत या 1310 अंक की बढ़त लेकर 75,157 पर बंद हुआ था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.92 प्रतिशत या 429 अंक की बढ़त के साथ 22,828 पर बंद हुआ था.

Latest Business News

Back to top button