इन फ्लैक्सी कैप फंड्स ने 5 साल में दिया बम्पर रिटर्न
Top Flexi Cap Mutual Funds: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह बहुत बढ़िया रिकवरी देखने को मिली. इस सप्ताह 5 दिनों में बीएसई सेंसेक्स में 3076.60 अंकों की तेजी दर्ज की गई, जबकि एनएसई के निफ्टी 50 में इस दौरान 953.20 अंकों का उछाल देखने को मिला. आज सप्ताह के अंतिम दिन सेंसेक्स 557.45 अंकों (0.73%) की बढ़त के साथ 76,905.51 अंकों पर बंद हुआ. जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स 159.75 अंकों (0.69%) की बढ़त लेकर 23,350.40 अंकों पर बंद हुआ. शेयर बाजार में चली इस रिकवरी के बीच तमाम म्यूचुअल फंड्स में भी अच्छी रिकवरी देखने को मिली है.

आज हम यहां उन 5 फ्लैक्सी कैप म्यूचुअल फंड्स के बारे में जानेंगे, जिन्होंने पिछले 5 वर्ष में बहुत बढ़िया रिटर्न दिया है. इन फ्लैक्सी कैप म्यूचुअल फंड्स ने अपने निवेशकों को इस दौरान 34 फीसदी तक का बंपर रिटर्न दिया है. इन 5 फ्लैक्सी कैप फंड्स की लिस्ट में 2 एचडीएफसी के फंड हैं जबकि 2 आईसीआईसीआई के फंड्स हैं.
Quant Flexi Cap Fund
पिछले 5 वर्ष में सबसे अधिक रिटर्न देने वाले फ्लैक्सी कैप म्यूचुअल फंड्स की लिस्ट में क्वांट फ्लैक्सी कैप फंड पहले जगह पर है. इस फंड ने पिछले 5 वर्ष में 33.56 फीसदी का रिटर्न दिया है.
HDFC Flexi Cap Fund
एचडीएफसी फ्लैक्सी कैप फंड इस लिस्ट में दूसरे जगह पर है. इस फंड ने अपने निवेशकों को पिछले 5 वर्ष में 28.6 फीसदी का रिटर्न दिया है.
HDFC Focused 30 Fund
लिस्ट में तीसरे जगह पर एचडीएफसी फोकस्ड 30 फंड है. इस फंड के डायरेक्ट प्लान ने पिछले 5 वर्ष में निवेशकों को 28.41 फीसदी का रिटर्न दिया है.
ICICI Prudential Focused Equity Fund
लिस्ट में चौथे जगह पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फोकस्ड इक्विटी फंड का नाम है. इस फंड ने अपने निवेशकों को पिछले 5 वर्ष में 26.72 फीसदी का बहुत बढ़िया रिटर्न दिया है.
ICICI Prudential Retirement Fund
इस लिस्ट में 5वें जगह पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल रिटायरमेंट फंड है. इस फंड ने निवेशकों को पिछले 5 वर्ष में 26.19 फीसदी का रिटर्न दिया है.

