बिज़नेस

Whatsapp में आया ये बड़ा AI फीचर

मौजूदा समय में AI का कितना बोलबाला है यह कोई छुपी हुई बात नहीं है. आजकल किसी भी फील्ड में AI का इस्तेमाल भली–भाँति किया जा रहा है, वह चाहे कंटेंट राइटिंग हो या फिर आपकी इमेज, वीडियो यहां तक की आपके लिए AI जेनरेटेड वॉइस भी आने लग गए हैं. इसमें कोई संदेह नहीं है कि AI के इस्तेमाल से टेक्निकल चीजें आप बहुत सरलता और बहुत ही पर्फेक्ट ढंग से कर पा रहे हैं और वह भी चुटकी बजाते हुए.

1200 675 21204537 thumbnail 16x9 whats

WhatsApp Group Join Now

इस रिलेटेड जो नयी जानकारी हम आपके लिए लेकर आए हैं वह यह है कि व्हाट्सएप भी अब AI के चैटबॉट  का इस्तेमाल करते हुए आपको AI जेनरेटेड प्रोफाइल फोटो बनाने में सहायता करने वाला है. जी हां हम सभी जानते हैं कि व्हाट्सएप अपने कस्टमर के लिए रोज नए उपयोगी फीचर्स लॉन्च करते रहता है जिससे उनके कस्टमर की सुविधा दिन रोजाना सरल हो और सिक्योरिटी को भी ध्यान में रखते हुए व्हाट्सएप अनेक इनीशिएट लेते रहता है. वहीं अब व्हाट्सएप ने अपने सबसे खूबसूरत पार्ट जो की व्हाट्सएप पर डीपी लगाने का ऑप्शन आता है उसको लेकर AI का फीचर देने जा रहा है.

अब आप सरलता से AI की सहायता से अपना प्रोफाइल पिक्चर बहुत खूबसूरत ढंग से और मनचाहे ढंग से जनरेट कर लेंगे और अपने प्रोफाइल पिक्चर को लाजवाब बना सकते हैं.

इस संदर्भ में व्हाट्सएप ने प्राइवेसी का भी बहुत ध्यान रखते हुए लोगों को यह आस्वस्त किया है कि AI से जेनरेटेड फोटो को कॉपी करना सरल नहीं होगा और इस कंटेंट का लोग गलत इस्तेमाल भी नहीं कर पाएंगे.

मैसेजिंग ऐप में AI ओएस और एंड्रॉयड दोनों ही वर्जन के लिए आई जेनरेटेड प्रोफाइल पिक्चर पर कुछ ऐसी तकनीक लगाई है कि इन फोटोस और वीडियो के स्क्रीनशॉट भी नहीं लिए जा सकते हैं. कुल मिलाकर यदि आप व्हाट्सएप पर अपना AI जेनरेटेड प्रोफाइल पिक्चर लगाते हैं तो आप सिक्योरिटी से रिलेटेड कोई चिंता करने की जरुरत नहीं है.

इससे पहले व्हाट्सएप में एक और फीचर अपने कस्टमर के लिए लांच किया था जिसमें स्टेटस में 1 मिनट तक का वीडियो शेयर करने का फीचर था, अभी यह बीटा स्टेटस के लिए ही मौजूद है और आम लोगों के लिए इसे लॉन्च नहीं किया गया है. बता दें कि इससे पहले आप स्टेटस में 30 सेकंड का वीडियो अपलोड करते आ रहे हैं और जब यह फीचर लॉन्च हो जाएगा तो इसके बाद आप 1 मिनट तक की लंबी वीडियो अपने स्टेटस में पोस्ट कर सकेंगे.

Back to top button