बिज़नेस

आज सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 82,550 के स्तर पर कर रहा कारोबार

 

हफ्ते के तीसरे व्यवसायी दिन आज यानी बुधवार, 17 सितंबर को सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 82,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में 50 अंक की तेजी है, ये 25,300 के स्तर पर है.

Download 2025 09 17t115354. 321

WhatsApp Group Join Now

सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी, 10 में गिरावट है. हिंदुस्तान इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और ट्रेंट के शेयरों में तेजी है. अडाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान और सनफार्मा के शेयरों में गिरावट है.

निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी, 15 में गिरावट है. NSE के IT, ऑटो, मेटल, मीडिया और बैंकिंग इंडेक्स में तेजी है. फार्मा शेयरों में हल्की गिरावट है.

ग्लोबल बाजार में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.21% चढ़कर 44,996 पर और कोरिया का कोस्पी 0.98% नीचे 3,415 पर कारोबार कर रहा है.
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.27% ऊपर 26,775 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.41% चढ़कर 3,877 पर कारोबार कर रहा है.
  • 16 सितंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.27% नीचे 45,757 पर बंद हुआ. नैस्डेक कंपोजिट में 0.07% और S&P 500 में 0.13% गिरावट रही.

16 सितंबर को घरेलू निवेशकों ने ₹1,933 ​​करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 16 सितंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 308.32 और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,518.73 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की.
  • इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने ₹10,204.54 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं. वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹30,599.38 करोड़ की नेट खरीदारी की है.
  • अगस्त महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹46,902.92 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं. वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 94,828.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी किए.

मंगलवार को 600 अंक चढ़ा था बाजार

हफ्ते के दूसरे व्यवसायी दिन मंगलवार, 16 सितंबर को सेंसेक्स 595 अंक चढ़कर 82,381 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी में 170 अंक की तेजी रही, ये 25,239 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी रही. कोटक बैंक, महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 2% से अधिक चढ़कर बंद हुए. बजाज फाइनेंस और अडाणी पोर्ट्स में गिरावट रही.

निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 में तेजी रही. NSE के ऑटो इंडेक्स में 1.44%, रियल्टी में 1.07%, IT, मीडिया और मेटल में 0.86% की तेजी रही. FMCG गिरकर बंद हुआ.

Back to top button