बिज़नेस

आज सेंसेक्स 200 अंक ऊपर 80,800 के स्तर पर कर रहा कारोबार

हफ्ते के पहले व्यवसायी दिन आज यानी सोमवार, 4 अगस्त को सेंसेक्स करीब 200 अंक ऊपर 80,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी 70 अंक की तेजी है, ये 24,650 के स्तर पर है.

Download 2025 08 04t100010. 616

WhatsApp Group Join Now

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट है. BEL, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील के शेयरों में 1.4% की तेजी है. इंफोसिस और जोमैटो के शेयर्स गिरे हैं.

निफ्टी के 50 शेयरों में से 40 में तेजी और 10 में गिरावट है. NSE के ऑटो, मेटल और बैंकिंग इंडेक्स चढ़े हैं. IT और रियल्टी में हल्की गिरावट है.

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार, अमेरिकी में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.63% नीचे 40,134 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.77% ऊपर 3,143 पर कारोबार कर रहा है.
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.43% ऊपर 24,614 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.20% चढ़कर 3,567 पर कारोबार कर रहा है.
  • 31 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.23% गिरकर 43,589 पर बंद हुआ. वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 2.24% नीचे 20,650 पर और S&P 500 1.60% नीचे 6,238 पर बंद हुए.

1 अगस्त को FIIs ने 3,366​​​​ करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे

  • 1 अगस्त को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 3,366.40 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे. वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,186.86 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की.
  • जुलाई महीने में विदेशी निवेशकों ने 47,666.68 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं. वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 60,939.16 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है.
  • जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही. वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी.

शुक्रवार को बाजार में रही थी 586 अंक की गिरावट

अगस्त के पहले व्यवसायी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में उतार चढ़ाव रही. सेंसेक्स 586 अंक गिरकर 80,600 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 203 अंक की गिरावट रही, ये 24,565 के स्तर पर बंद हुआ.

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 शेयरों में तेजी और 24 में गिरावट रही. सनफार्मा का शेयर 4.43% गिरा. टाटा स्टील और टाटा मोटर्स सहित कुल 18 शेयर्स 1% से 4.5% तक नीचे आ गए. एशियन पेंट्स, ट्रेंट और HUL 3% तक चढ़े.

निफ्टी के 50 शेयरों में से 11 तेजी और 39 में गिरावट रही. NSE के फार्मा 3.33%, हेल्थकेयर 2.77%, मेटल 1.97%, IT 1.85%, रियल्टी 1.78%, PSU बैंक 1.13% गिरे. ऑटो, मेटल और मेटल में भी गिरावट रही.

Back to top button