आज ₹50 से कम के इस शेयर ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न
आज बीएसई पर ग्रुप वाइज 356 स्टॉक्स में अपरसर्किट लगा है। ए गुप में सिर्फ़ दो स्टॉक हैं, जिनमें 20 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा है। दूसरी तरफ दोपहर एक बजे तक बी ग्रुप में 12, ग्रुप एम में 16, ग्रुप एमटी में 2, ग्रुप पी में 2, ग्रुप टी में 67, ग्रुप एक्स में 34, ग्रुप एक्सटी में सबसे अधिक 199 और ग्रुप जेड में 22 स्टॉक्स में 5 से लेकर 30 फीसद तक अपर सर्किट लगा है। ग्रुप एक में शामिल आईआरएफसी और एमएमटीसी में 20 पर्सेंट का अपर सर्किट लगा है।
एमएमटीसी के शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो आज यह स्टॉक 44.15 रुपये पर खुला और 52.50 रुपये के हाई पर पहुंच गया। यह इसका 52 सप्ताह का भी हाई है। 7880 करोड़ बाजार कैप वाले इस स्टॉक की उड़ान पिछले छह महीने से जारी है। छह महीने पहले यह महज 31.35 रुपये का था। इस दौरान इसने 67.46 फीसद का तगड़ा रिटर्न दिया है। जबकि, इस वर्ष अबतक इसने 36.36 फीसद की बढ़त हासिल की है।
₹10 से कम के ये 5 शेयर आपको बना सकते हैं करोड़पति, खरीदने से पहले पढ़ें खबर
एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने बाजार खुलने से पहले कहा था कि एमएमटीसी ने डेली चार्ट पर एक कंसॉलिडेशन ब्रेकआउट दिया है। इसके अतिरिक्त, स्टॉक लगातार जरूरी मूविंग एवरेज से ऊपर बना हुआ है, जो इसकी ताकत को दर्शाता है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) एक तेजी से क्रॉसओवर पैटर्न प्रदर्शित कर रहा है। उन्होंने कहा,” निकट अवधि में यह स्टॉक के 50 की ओर बढ़ने की आसार है। इसके विपरीत, नकारात्मक पक्ष पर, 42 पर एक समर्थन स्तर स्थापित किया गया है।” यह स्टॉक आज ही 50 के स्तर को पार गया

