बिज़नेस

टीवीएस ने लॉन्च किया प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्स

भारत की प्रमुख दो पहिया गाड़ी निर्माता टीवीएस की ओर से प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्स को लॉन्च कर दिया गया है हम इस समाचार में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसे किस मूल्य पर लॉन्च किया गया है इसके साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इस स्कूटर में क्या खूबियां दी गई हैंNewsexpress24. Com tvs x tvs creon concept electric scooter 1

WhatsApp Group Join Now

लॉन्च हुआ स्कूटर

टीवीएस मोटर्स की ओर से अपने दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर एक्स को लॉन्च कर दिया है कंपनी की ओर से इसे कई खूबियों के साथ पेश किया गया है इससे पहले कंपनी की ओर से आई क्यूब जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया जाता है

क्या हैं खूबियां

कंपनी की ओर से इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई खूबियों को दिया गया है इसमें 10.2 इंच की टीएफटी टचस्क्रीन को टिल्ट एडजस्टमेंट के साथ दिया गया है इसके अतिरिक्त इसमें क्रूज कंट्रोल, रिवर्स असिस्टेंट, टीवीएस स्मार्ट कनेक्ट कनेक्टिड फीचर्स, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑन बोर्ड गेम्स, वेब ब्राउसर, लाइव लोकेशन शेयरिंग, की-लैस, एलईडी हेडलाइट, सीक्वेंशल इंडीकेटर्स, एंटी थेफ्ट अलॉर्म जैसे फीचर्स दिए गए हैं

कितनी दमदार बैटरी और मोटर

कंपनी की ओर से एक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर में जो मोटर दी गई है उससे 11 किलोवाट की पावर जनरेट होती है स्कूटर 2.6 सेकेंड में जीरो से 40 किलोमीटर की रफ्तार हासिल कर सकता है इसकी टॉप गति 105 किलोमीटर प्रति घंटा तक है इसके साथ ही इसमें कई रीजन मोड मिलते हैं, जिससे स्कूटर की रेंज को बढ़ाने में सहायता मिलती है स्कूटर में 4.44 किलोवाट आवर की बैटरी दी जाती है जिससे स्कूटर को करीब 140 किलोमीटर की रेंज मिलती है बैटरी को 50 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है और जीरो से 80 प्रतिशत चार्ज करने में 4.30 घंटे का समय लगता है

कितनी है कीमत

कंपनी की ओर से इस स्कूटर को प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में लाया गया है जिसके कारण इसकी मूल्य 2.50 लाख रुपये एक्स शोरुम बेंगलुरु रखी गई है टीवीएस एक्स स्कूटर पर फेम सब्सिडी का फायदा नहीं मिलेगा

Back to top button