बिज़नेस

TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस’ का IPO आज मार्केट में होगा लिस्ट

शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (23 अगस्त) को तेजी देखने को मिल रही है सेंसेक्स करीब 25 अंक की तेजी के साथ 65,245 के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं, निफ्टी में भी 13 अंको की हल्की तेजी देखने को मिल रही है, यह 19,410 के स्तर पर बंद कारोबार कर रहा हैNewsexpress24. Com 25 65245 30 18 12 download 11zon 2023 08 23t111102. 825

WhatsApp Group Join Now

आज लिस्ट होगा TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस
इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन सॉल्यूशन देने वाली कंपनी ‘TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस’ का IPO आज बाजार में लिस्ट होगा इस IPO के जरिए कंपनी 600 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है कंपनी ने IPO का प्राइज बैंड 187-197 रुपए प्रति शेयर रखा था

एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड का IPO पहले दिन 6.72 गुना सब्सक्राइब
स्टेनलेस स्टील के फ्लेक्सिबल होज बनाने वाली कंपनी एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड का IPO पहले दिन 6.71 गुना सब्सक्राइब हुआ रिटेल कैटेगरी में यह 6.71 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) 14.11 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIP) 1.17 गुना सब्सक्राइब हुआ

इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी IPO के जरिए कंपनी 351 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 24 अगस्त तक बोली लगा सकते हैं 1 सितंबर को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे

कल बाजार में फ्लैट करोबार देखने को मिला था
इससे पहले कल यानी मंगलवार (22 अगस्त) शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था सेंसेक्स 3 अंक की बढ़त के साथ 65,220 के स्तर पर बंद हुआ था वहीं, निफ्टी में भी 2 अंको की बढ़त देखने को मिली, यह 19,396 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 में तेजी और 16 में गिरावट देखने को मिली थी

 

Back to top button