बिज़नेस

विस्तारा ने अपनी नए मर्जर के बाद भरी पहली उड़ान

विस्तारा एयरलाइन इतिहास के पन्नों में छिप चुकी है. विस्तारा एयरलाइन की आखिरी उड़ान 11 नवंबर को थी. अब विस्तारा ने अपनी उड़ान संचालन का आखिरी दिन बीतने के साथ ही नए मर्जर के बाद पहली उड़ान भरी है. ये फ्लाइट दोहा से मुंबई के लिए रवाना हुई है.Download 11zon 2024 11 12t120811. 048

WhatsApp Group Join Now

फ्लाइट नंबर ‘एआई2286’ ने क्षेत्रीय समय के मुताबिक रात लगभग 10.07 बजे दोहा से उड़ान भरी. मंगलवार की सुबह ये मुंबई पहुंची. एयर इण्डिया विस्तारा की ये पहली उड़ान होने के साथ ही कंपनी द्वारा संचालित पहला अंतर्राष्ट्रीय संचालन भी होगा. मुंबई से दोहा की इस फ्लाइट की अवधि लगभग तीन घंटे की रही है.

घरेलू मोर्चे पर, उनकी पहली निर्धारित उड़ान AI2984 मंगलवार सुबह करीब 1.30 बजे मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुई. इसे A320 विमान से संचालित किया जा रहा है. विलय के बाद एयर इण्डिया द्वारा संचालित सभी विस्तारा उड़ानों के लिए कोड ‘AI2XXX’ का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि बुकिंग के समय यात्रियों को उड़ान की पहचान करने में सहायता मिल सके. टाटा समूह की कंपनी एयर इण्डिया के साथ विस्तारा का एकीकरण राष्ट्र के नागरिक विमानन क्षेत्र में एक बड़े एकीकरण का प्रतीक है.

विस्तारा टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस के बीच एक संयुक्त उद्यम है. विलय के बाद, एयर इंडिया-विस्तारा संयुक्त इकाई में सिंगापुर एयरलाइंस की हिस्सेदारी 25.1 फीसदी होगी. दोनों एयरलाइनों ने नवंबर 2022 में घोषणा की थी कि सितंबर 2024 से ग्राहक धीरे-धीरे 12 नवंबर 2024 से आगे की यात्रा तिथियों के लिए विस्तारा के साथ उड़ानें बुक करने की क्षमता खो देंगे.

 

Back to top button