वॉट्सऐप ने इन यूजर्स के लिए पेश किया मेन्यू बार
मैक यूजर्स के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने मेन्यू बार पेश किया है। इसके जरिए यूजर मैसेज, कॉल, स्टेटस अपडेट और फेवरेट जैसे टैब्स को शॉर्टकट की सहायता से एक्सेस कर पाएंगे। नया मेन्यू बार स्क्रीन के लेफ्ट साइड में मिल जाएगा।

इसके साथ कंपनी ने नया कीबोर्ड शॉर्टकट फीचर भी लॉन्च किया है, जिसकी सहायता से यूजर सरलता से किसी भी चैट पर जा सकेंगे। अभी यह अपडेट सिर्फ़ मैक ऑपरेटिंग सिस्टम यूज करने वाले यूजर्स के लिए ही अवेलेबल है। WABetaInfo ने एक स्क्रीनशॉट शेयर कर इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी है।
वॉट्सऐप चैनल पर मिलेगा ग्रुप वीडियो और फोटो फीचर
इसके अतिरिक्त कंपनी ने वॉट्सऐप चैनल में ग्रुप फोटो और वीडियो फीचर लॉन्च किया है। एक महीने पहले ही कंपनी ने ऐप स्टोर पर मैक के लिए वॉट्सऐप रिलीज किया था। वहीं एक सप्ताह पहले वॉट्सऐप ने 23.25.80 अपडेट भी जारी किया था।
मैक यूजर को वॉट्सऐप ऐप के लेफ्ट साइड में मेन्यू ऑप्शन मिलेगा। इसके लिए आपके पास ऐप का लेटेस्ट अपडेटेड वर्जन होना चाहिए। WABetaInfo के अनुसार नया मेन्यू ऑप्शन आने वाले हफ्तों में सभी के लिए अवेलेबल होगा।
HD स्टेटस फीचल लाने की तैयारी कर रही है कंपनी कंपनी अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए HD स्टेटस फीचर लाने की तैयारी कर रही है। इस फीचर के जरिए यूजर अपने स्टेटस में फोटो या वीडियो को हाई- डेफिनिशन क्वालिटी में शेयर कर पाएंगे। अभी व्हाट्सऐप किसी भी फोटो या वीडियो को स्टेटस में शेयर करने के साथ ही कंप्रेस कर देता है।
हाल ही में वॉट्सऐप ने रोल-आउट किए चार नए फीचर
हाल ही में वॉट्सऐप ने वीडियो कॉल के लिए चार नए फीचर रोल आउट किए हैं। इसमें स्क्रीन शेयरिंग, लैंडस्केप मोड, वीडियो मैसेज और वॉइस-चैट फीचर शामिल है। स्क्रीन शेयरिंग फीचर से यूजर्स वीडियो कॉलिंग के दौरान अपने डिवाइस की स्क्रीन को अन्य यूजर्स के साथ शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही वीडियो कॉलिंग के दौरान मोबाइल को लैंडस्केप मोड पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
वहीं, वीडियो मैसेज फीचर के जरिए वॉट्सऐप यूजर्स शार्ट वीडियो मैसेज सेंड कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए यूजर्स 60 सेकंड तक की रियल टाइम वीडियो को रिकॉर्ड करके भेज सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ये मैसेज भी एंड-टु-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे।

