बिज़नेस

क्या आज खुलेगा शेयर मार्केट या रहेगा बंद…

Stock Market Holidays: आज मोहर्रम के मौके पर स्कूल, कॉलेज से लेकर कार्यालय तक बंद है. यहां तक की बैंकों में भी छुट्टी है. शेयर बाजार भी 17 जूलाई 2024 यानी आज बंद रहेगा. बुधवार यानी आज बीएसई और एनएसई पर कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. स्टॉक बाजार में छुट्टी रहेगी. बीएसई की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक 17 जुलाई को इक्वीटी सेगमेंट, इक्विटी डेरीवेटिव सेगमेंट, और SLB भी बंद रहेगा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इण्डिया भी बंद रहेगा.

Market bse bulding nutral 1200

WhatsApp Group Join Now

शेयर बाजार में अगली छुट्टी कब है?

अब अगली छुट्टी करीब एक महीने के बाद है. बाजार 15 अगस्त 2024 को स्वातंत्रता दिवस की वजह से बंद रहेगा.

2024 में कब-कब शेयर बाजार में है छुट्टी

इस वर्ष शेयर बाजार में 14 दिन छुट्टी है, जिसमें गणतंत्र दिवस, महाशिव रात्रि (8 मार्च), होली (25 मार्च), गुड फ्राइडे (29 मार्च), रमजान ईद (11 अप्रैल), राम नवमी (17 अप्रैल) और महाराष्ट्र-डे (1 मई) और बकरीद (17 जून) की छुट्टियां शामिल हैं. ये छुट्टियां बीत चुकी हैं.

आगे कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार

17 जुलाई (मुहर्रम)

15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)

2 अक्टूबर (महात्मा जयंती)

1 नवंबर (दिवाली)

15 नवंबर (गुरुनानक जयंती)

25 दिसंबर (क्रिसमस)

तीन दिन से कुलांचे भर रहा बाजार

सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार से रिकॉर्ड तेजी पर हैं. इसका प्रमुख कारण विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लिवाली है. एफआईआई केंद्रीय बजट पेश होने से पहले भारतीय शेयरों में लिवाल बने हुए हैं. शेयरों के उच्च मूल्यांकन के बावजूद प्रमुख कंपनियों के तिमाही रिज़ल्ट उत्साहजनक रहने से भी बाजार को समर्थन मिला है.

 घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 52 अंक चढ़कर अबतक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ. एनएसई निफ्टी भी नए शिखर 24,600 के ऊपर पहुंच गया. सेंसेक्स 51.69 अंक चढ़कर अपने अबतक के उच्चतम स्तर 80,716.55 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 233.44 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 80,898.30 अंक तक गया था. निफ्टी भी 26.30 अंक की तेजी के साथ नये शिखर 24,613 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, यह 74.55 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 24,661.25 अंक तक चला गया था.

Back to top button