6499 रूपए के स्मार्ट TV के साथ मुफ्त मिलेगा 3 महीने का OTT सब्स्क्रिप्शन
फेस्टिव सीजन सेल में आपको कई टॉप ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी पर डिस्काउंट का लाभ मिल रहा है. इतना ही नहीं स्मार्ट टीवी के साथ आपको 3 महीने के लिए OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है. यदि आप 4K LED या QLED TV और फ्री OTT सब्सक्रिप्शन वाला स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं तो Blaupunkt के स्मार्ट टीवी एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं. इसमें आप अपने लिए कोई भी स्मार्ट टीवी साइज खरीद सकते हैं और डिस्काउंट पा सकते हैं. Amazon-Flipkart आपको छोटे और बड़े दोनों तरह के स्मार्ट टीवी पर बहुत बढ़िया ऑफर दे रहे हैं.

इन OTT प्लेटफॉर्म को फ्री में देखने का मौका
Blaupunkt के कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर आपको फेस्टिव सेल में 3 महीने के लिए फ्री OTT सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. इसमें SonyLIV, ZEE5 और OTT Play आदि शामिल हैं. आप इन प्लेटफॉर्म पर अपनी पसंद का प्रीमियम कंटेंट फ्री में स्ट्रीम कर सकते हैं.
बिग बिलियन डेज सेल में मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
Blaupunkt का 40 इंच का LED डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी आपको केवल 15,499 रुपये में मिल रहा है. यदि आप 43 इंच वाला QLED TV खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 21,499 रुपये चुकाने होंगे. सेल में आपको 50 इंच वाला QLED TV 27,999 रुपये में, 55 इंच वाला 29,999 रुपये में और 65 इंच वाला स्मार्ट टीवी 46,999 रुपये में मिलेगा. वहीं यदि आप बड़े डिस्प्ले वाला स्मार्ट टीवी खरीदकर मूवी सिनेमाघर जैसा एक्सपीरियंस चाहते हैं तो कंपनी का 75 इंच वाला 77,999 रुपये में मौजूद है.
ऑफर और नो कॉस्ट EMI प्लान
अगर आप Amazon यूजर हैं तो आपको Amazon पर भी तगड़े लाभ मिल रहे हैं. प्लेटफॉर्म आपको बैंक क्रेडिट कार्ड और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है.
कंपनी के स्मार्ट टीवी 6,499 रुपये की शुरुआती मूल्य के साथ आते हैं. इन्हें आप कई पेमेंट ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं. इसमें नो-कॉस्ट EMI प्लान, UPI ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है.
यदि आप एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से लेनदेन करते हैं, तो आप तुरन्त छूट का फायदा उठा सकते हैं, जबकि यदि आप फ्लिपकार्ट पे लेटर के माध्यम से टीवी खरीदते हैं, तो आपको लचीले भुगतान निवारण भी मिल सकते हैं

