मनोरंजन

अजनबी शख्स ने सोनू सूद के लिए किया कुछ ऐसा, जिसे देख एक्टर खुशी से हुए गदगद

कोविड-19 महामारी के दौरान अदाकार सोनू सूद ने लोगों के लिए जो नेक काम किया है उसके लिए पूरे विश्व के लोग उनकी प्रशंसा करने में नहीं थकते हैं सोनू सूद फिल्म इंडस्ट्री के सबसे दमदार अभिनेता में से एक हैं अपनी दरियादिली से सभी के दिल में स्थान बनने वाले सोनू सूद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने गरीबों, प्रवासी श्रमिकों और कामगारों की सहायता की, जिसके बाद वह लोगों के देवदुत कहे जाने लगे इस बीच अब एक अजनबी शख्स ने सोनू सूद के लिए कुछ ऐसा किया है, जिसे अभिनेता भी खुशी से गदगद हो गए और एक प्यारा सा रिएक्शन नोट शेयर कया है

Newsexpress24. Com india tv hindi sonu sood 1604995454 11zon

WhatsApp Group Join Now

सोनू सूद ने अजनबी के लिए शेयर किया पोस्ट

सोनू सूद के नेक काम में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भी उनका योगदान भी किया इस पहल के बाद सोनू का एक बड़ा फैनबेस बन गया है जो अक्सर अभिनेता के लिए कुछ न कुछ ऐसा करते हैं, जिससे वह हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं हाल ही में सोशल मीडिया पर सोनू सूद ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक अनजान शख्स ने जो उनके लिए नोट लिखा है, उसकी झलक दिखाई है सोशल मीडिया पर अभिनेता सोनू सूद का ये पोस्ट तेजी से वायरल होते ही चर्चा में आ गया है

अजनबी ने चुकाया सोनू सूद का बिल

सोनू सूद ने एक पोस्ट अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि किसी अनजान शख्स ने रेस्टोरेंट में उनका पूरा डिनर का बिल भरा और एक प्यारा सा नोट उनके लिए छोड़कर चला गया इस नोट में सोनू द्वारा किए गए अच्छे काम की सराहना की गई सोनू ने इस नोट और रेस्टोरेंट की झलक पोस्ट में शेयर की है सोनू सूद ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,’मुझे नहीं पता कि किसने किया है… लेकिन किसी ने रेस्टोरेंट में हमारे डिनर का बिल भरा और एक नोट छोड़ा…  मेरे लिए इतना प्यार देखकर मुजे बहुत अच्छा लगा आपका धन्यवाद दोस्त… मेरे लिए यह सब बहुत अर्थ रखता है

Back to top button