मनोरंजन

अनन्या और आदित्य के रिलेशनशिप पर चंकी पांडे का आया रिएक्शन

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर काफी समय से रिलेशनशिप में हैं. दोनों ओपनली अब मीडिया के सामने साथ आते हैं. भले ही दोनों ने ओपनली रिलेशन को एक्सेप्ट नहीं किया है, लेकिन सबको पता है कि दोनों बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड हैं. अब दोनों के संबंध पर चंकी पांडे का रिएक्शन आया है. चंकी का बोलना है कि उन्हें अनन्या की च्वाइस से कभी कोई परेशानी नहीं है और ना ही वह कभी अपनी बेटी को कंट्रोल करना चाहते हैं.Newsexpress24. Com download 11zon 2024 04 23t100436. 839

WhatsApp Group Join Now

जो करना है कर सकती है

लहरेन से बात करते हुए चंकी से जब अनन्या और आदित्य के रिलेशनशिप की खबरों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हां ठीक है. वह 25 वर्ष की है और मुझसे अधिक कमा रही है तो वह फ्री है और जो करना चाहती है कर सकती है. मैं कैसे अपनी 25 वर्ष की बेटी को बता सकता हूं कि उसे क्या करना चाहिए.

इंटीमेट सीन से परेशानी नहीं

चंकी से अनन्या के फिल्मों में इंटीमेट सीन करने के बारे में भी पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हां मुझे कोई परेशानी नहीं है. मैंने हॉलीवुड में देखा है. इसमे कुछ गलत नहीं है. आपको एक्सेप्ट करना होगा.

चंकी से फिर जब पूछा गया कि वह अपनी बेटी को क्या राय देना चाहेंगे तो उन्होंने बोला कि मेरी दोनों बेटियां भावना के बहुत करीब है. जब उन्हें कुछ चाहिए होता है तब वह पापा को बुलाते हैं. लेकिन हां वैसे वे मां के भी करीब हैं. जब कोई राय चाहिए होगी तो मैं जरूर दे देता हूं. चंकी ने यह भी बोला कि फिल्मों और प्रोजेक्ट्स को लेकर जब ओपीनियन देने की बातच आती है तो अक्सर अनबन होती है क्योंकि वह थोड़े पुरानी सोच के हैं.

प्रोफेशनल लाइफ

अनन्या की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म खो गए हम कहां में नजर आई थीं जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव उनके साथ लीड रोल में थे. फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिले थे. वहीं अब वह फिल्म शंकरा में नजर आएंगी. फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी.

 

Back to top button