मनोरंजन

आमिर खान ‘श्रीकांत’ के सॉन्ग ‘पापा कहते हैं’ के लॉन्च पर हुए इमोशनल

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘श्रीकांत’ को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है. जिसमें राजकुमार राव इस बिजनेसमैन के भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म को टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है. वहीं हाल ही में इस फिल्म का नया गाना  ‘पापा कहते हैं’ रिलीज हुआ है, जिसका बीते दिनों लॉन्च इवेंट रखा गया था. ये गाना आमिर खान की फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के ऑरिजनल सॉन्ग का रीमेक है. ऐसे में इस गाने की लॉन्चिंग के दौरान इवेंट में आमिर खान भी उपस्थित रहे और इस दौरान उन्हें भावुक होते हुए भी देखा गया.

Newsexpress24. Com india tv hindi mixcollage 23 apr 2024 12 10 pm 7414 1713854426

WhatsApp Group Join Now

आमिर खान हुए इमोशनल

जी हां, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर खान को भावुक होते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब स्टेज पर सिंगर्स गाना गा रहे हैं तो इस दौरान उनके साथ-साथ आमिर खान भी गुनगुना रहे हैं. वहीं इस दौरान उनके आंखें भी भर आती है, हालांकि वो किसी तरह से अपने आंसुओं को रोककर खड़े हो जाते हैं और तालियां बजाने लगते हैं. बता दें कि 1988 में आई आमिर खान की डेब्यू फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ का गाना ‘पापा कहते हैं’ खूब फेमस हुआ और आज भी इस गाने को लोग सुनना पसंद करते हैं. यकीनन इस गाने से आमिर खान के लगाव को समझा जा सकता है. अब आमिर के इस गाने को राजकुमार राव की इस फिल्म में बड़ी की खूबसूरती से फिल्माया गया है, जिसमें श्रीकांत का यात्रा इमोशनल करने वाला है. फैंस को ये गाना भी काफी पसंद आ रहा है.

 ‘श्रीकांत’ के बारे में 

बता दें कि तुषार हीरानंदानी के निर्देशन में बनी फिल्म श्रीकांत की इंडस्ट्रियलिस्ट ‘श्रीकांत बोला’ की बायोपिक है. जिसका भूमिका राजकुमार राव प्ले कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. वहीं इस फिल्म में राजकुमार राव और अलाया एफ के अतिरिक्त अदाकारा ज्योतिका मुख्य किरदार में दिखेंगी. ज्योतिका हाल ही में अजय देवगन की सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर ‘शैतान’ में नजर आई थीं. इसके अतिरिक्त शरद केलकर जैसे कलाकार भी ‘श्रीकांत’ में अपनी अदाकारी का हुनर दिखाते हुए नजर आएंगे. ये फिल्म 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

Latest Bollywood News

Back to top button