मनोरंजन

आलिया भट्ट दुनिया की टॉप अभिनेत्रियों में से बनी एक…

टाइम्स मैगजीन की लिस्ट में आलिया भट्ट को अद्भुत टैलेंट कहा गया है. इसके अतिरिक्त इंडियन-ब्रिटिश अदाकार देव पटेल और फेमस सिंगर दुआ लीपा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है.Newsexpress24. Com time 100 list 100 download 11zon 2024 04 18t091558. 438

WhatsApp Group Join Now

TIME 100 लिस्ट में आलिया का नाम

इस लिस्ट की घोषणा करते हुए आलिया भट्ट की प्रोफाइल में लिखा गया है कि वह दुनिया की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं. वह एक दशक से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सराहनीय काम कर रही हैं. इसी के साथ उनकी नेकदिली और ईमानदारी की भी प्रशंसा की गई है. बता दें कि अदाकारा आलिया ने ‘टॉम हार्पर’ के साथ अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में काम किया है.

इन शख़्सियतों के नाम भी हैं शामिल

मालूम हो कि 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में ऑस्कर विजेता डा वाइन जॉय रैंडोल्फ और ऑस्कर नामांकित अदाकार जेफरी राइट और कोलमैन डोमिंगो का नाम भी शामिल हैं. इसके अतिरिक्त ताराजी पी हेंसन, इलियट पेज, माइकल जे फॉक्स, सोफिया कोपोला और हयाओ मियाजाक ने भी लिस्ट में अपनी स्थान बनाई हैं. यही नहीं, भारतीय मूल के अदाकार देव पटेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. बता दें कि अदाकार की  प्रोफाइल गेट आउट और नोप अदाकार डैनियल कलुया ने लिखी थी.

इन फिल्मों में आएंगी नजर

वहीं, आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अंतिम बार ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थीं. अभी वह ‘जिगरा’ की शूटिंग में बिजी हैं. इसके अतिरिक्त वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी.

Back to top button