मनोरंजन

इस बार सुपर हीरो नहीं महायोद्धा बनकर दुश्मनों का खात्मा करेंगे तेजा सज्जा

हनुमान की कामयाबी के बाद दक्षिण भारतीय अदाकार तेजा सज्जा एक बार फिर मेगास्टार की किरदार में नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने अभिनेता की आने वाली फिल्म की पहली झलक शेयर की है इसमें अभिनेता एक सुपरहीरो की किरदार में नजर आ रहे हैं इसकी पहली झलक देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म इतिहास से जुड़ी है फिल्म में दर्शकों को भरपूर एक्शन भी देखने को मिलेगा आपको बता दें कि इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी घोषणा कर दिया गया हैNewsexpress24. Com teja sajja download 26

WhatsApp Group Join Now

तेजा सज्जा एक महान योद्धा बनेगा
फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘प्राचीन कहानियों के छिपे रहस्यों में से एक महान योद्धा की रोमांचक और साहसिक गाथा.‘ इससे यह साफ हो जाता है कि फिल्म में अतीत से जुड़ी कहानी पेश की गई है
इन हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हिंदुस्तान में हुई थी

फिल्म का टाइटल आया सामने
इसके साथ ही फिल्म का टाइटल भी सामने आ गया है मेकर्स ने फिल्म का नाम ‘मिराई’ रखा है. फिल्म की पहली झलक में तेजा सज्जा एक छड़ी के साथ नजर आ रहे हैं वह एक ज्वालामुखी पर खड़े नजर आ रहे हैं अभिनेता काफी जबरदस्त लग रहे हैं उनके पीछे हम एक ग्रहण देख सकते हैं. फिल्म की पहली झलक देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये फिल्म बहुत रोमांचक और एक्शन से भरपूर होगी

सम्राट अशोक से है कनेक्शन!
फिल्म की पहली झलक में एक साधु बार-बार सम्राट अशोक और कलिंग का नाम ले रहा है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म का संबंध सम्राट अशोक और उनके रहस्यों से हो सकता है. आपको बता दें कि यह फिल्म हिंदी समेत आठ भाषाओं में रिलीज होगी. जिसमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, मराठी और चीनी भाषाएं शामिल हैं. यह फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Back to top button