मनोरंजन

एक-दूजे के इश्क में खोए नजर आए पुलकित- कृति

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा विवाह के बंधन में बंध चुके हैं. कपल ने 16 मार्च को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में मानेसर स्थित ग्रैंड आईटीसी हिंदुस्तान रिजॉर्ट में सात फेरे लिए. दोनों ने विवाह के बाद से लगातार अपनी वेडिंग फोटोज फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. अब हाल ही में कपल ने अपनी मेहंदी फंक्शन की फोटोज़ शेयर की हैं, जो कि इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में पुलकित अपनी दुल्हनिया पर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं.आइए एक-एक करके इन तस्वीरों पर नजर डालते हैं.
WhatsApp Group Join Now

Newsexpress24. Com india tv hindi download 2024 03 21t100804. 042

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की मेहंदी सेरेमनी से सामने आई पहली तस्वीर में अभिनेता बड़े ही प्यार से अपनी दुल्हनिया के हाथ पर मेहंदी लगाते नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में तस्वीर में पुलकित घुटनों के बल बैठे हुए हैं और कृति को प्यार से निहार रहे हैं. इस दौरान कृति उन्हें देखकर मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं. वहीं तीसरी तस्वीर में पुलकित डांस करते दिख रहे हैं. वहीं इन सभी तस्वीरों में सबसे प्यारी ये तस्वीर है, जिसमें पुलकित अपनी बीवी के हाथ को चूमते हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा है- ‘इश्क का रंग ऐसा, हम होश-रुबा हो गए.‘ कपल के प्री-वेडिंग की ये फोटोज़ इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. फैंस इन तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं.

इस तरह पहली बार मिले थे पुलकित-कृति  

बता दें कि दोनों 2019 में आई फिल्म ‘पागलपंती’ के सेट पर करीब आए थे, और फिर एक-दूसरे को डेट करने लगे थे. फिल्म के प्रमोशन के दौरान अदाकारा ने इस संबंध की पुष्टि की थी. वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो पुलकित सम्राट को अंतिम बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘फुकरे 3’ में देखा गया था. वहीं कृति खरबंदा  के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ में अभिनेता सनी सिंह के साथ नजर आएंगी.

 

Back to top button