एक दूजे के हुए आमिर खान की बेटी इरा खान और नुपुर शिखरे
आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी आयरा खान (Ira Khan) और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) बुधवार (3 जनवरी) को विवाह के बंधन में बंध गए है. उन्होंने दोपहर 2-4 बजे के बीच ऑफिसरों की उपस्थिति में मुंबई में ताज एंड्स में रजिस्टर्ड मैरिज कर ली है. आयरा और नुपुर शिखरे ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए मुंबई के ताज लैंड्स एंड, बांद्रा होटल में एक रिसेप्शन भी आयोजित किया है.

आयरा और नुपुर को आशीर्वाद देने बिज़नेसमेन मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी के साथ रात 8.15 बजे होटल ताज लैंड्स एंड पहुंचे.आमिर और उनकी एक्स वाइफ किरण राव ने इनका स्वागत किया. बता दें कि अंबानी परिवार आमिर खान का बहुत करीबी माना जाता है.
अलग अंदाज में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे नुपुर
आपने आज तक दुल्हे को घोड़ी पर या कार पर सवार होते देखा होगा, लेकिन आमिर खान के होने वाले दामाद ने अलग ही अंदाज में एंट्री ली. शाम को तकरीबन 6:40 बजे बारात ताज लैंड्स एंड के बाहर पहुंची. इस दौरान दूल्हे नुपुर शेरवानी में नहीं बल्कि जिम के कपड़ों में दौड़ते हुए बारात लेकर विवाह के स्थल पर पहुंचे. वो ढोल-नगाड़ों पर नाचते भी दिखे.
8 जनवरी को होगी उदयपुर में शादी
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के बाद दोनों उदयपुर के लिए रवाना होंगे. जहां एक भव्य विवाह की योजना बनाई गई है. यह विवाह 8 जनवरी को होगी. उदयपुर विवाह के बाद 13 जनवरी को मुंबई में एक भव्य रिसेप्शन का भी आयोजन किया जायेगा. इसमें मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों के शामिल होने की आशा है.

