मनोरंजन

ओपनिंग-डे पर फ्लॉप रहीं ‘दो और दो प्यार’ और ‘LSD-2’

इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में ‘दो और दो प्यार’ और ‘LSD 2’ रिलीज हुई हैं. ओपनिंग डे पर इनकी बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस इतनी बेकार रही कि दोनों ही फिल्में मिलाकर भी 1 करोड़ रुपए नहीं कमा पाईं.

Newsexpress24. Com lsd 2 1 lsd2 do aur do pyaar collection 109451171

WhatsApp Group Join Now

टोटल 814 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ‘दो और दो प्यार’
पहले बात करते हैं विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल स्टारर ‘दो और दो प्यार’ की. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर मात्र 50 लाख रुपए कमाए.

यह इण्डिया में 543 और ओवरसीज 271 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी. शीर्षा गुहा ठाकुरता निर्देशित इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी पहले दिन मात्र 9.10% रही.

LSD-2 को मिली केवल 5.48% ऑक्यूपेंसी
दूसरी तरफ दिबाकर बैनर्जी की फिल्म ‘LSD 2’ की ताे कमाई और ही कम रही. इस फिल्म ने पहले दिन केवल 15 लाख रुपए का बिजनेस किया.

इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है और इसमें परितोष तिवारी, बोनिता राजपुरोहित और अभिनव सिंह जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. पहले दिन इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी केवल 5.48% रही.

तरण आदर्श ने कहा ड्राय फ्राइडे
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक ट्वीट शेयर करते हुए दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर निराशा जताई है. तरण ने लिखा, ‘नया शुक्रवार पर फिर वहीं कहानी सूखा जारी है #bollywood #boxoffice’

तरण के अतिरिक्त कई और फिल्म क्रिटिक्स ने भी इस सप्ताह हुए मुम्बई फिल्म इंडस्ट्री कलेक्शन पर निराशा जाहिर की है. इससे पहले पिछले सप्ताह रिलीज हुई ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई थीं.

‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ ने मिलकर कमाए 2.85 करोड़
इस सप्ताह रिलीज हुई दोनों फिल्मों से अधिक कमाई अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने की है. फिल्म ने अपने दूसरे शुक्रवार को 1 करोड़ 40 लाख रुपए कमाए. अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसका टोटल कलेक्शन 51 करोड़ 30 लाख रुपए हो चुका है.

वहीं ‘मैदान’ ने दूसरे शुक्रवार को 1 करोड़ 45 लाख रुपए का बिजनेस किया. फिल्म का टोटल भारतीय BO कलेक्शन 29.80 करोड़ रुपए हो चुका है.

Back to top button