मनोरंजन

अंकिता लोखंडे एवं विक्की जैन के रिश्ते की चल रही अग्निपरिक्षा

टीवी का चर्चित रियलिटी शो BIGG BOSS एक ऐसा शो है जहां कब संबंध बदल जाते हैं किसी को नहीं पता. यहां कई जो पहले शत्रु होते हैं वो बाद में दोस्त बन जाते हैं तो वहीं जो दोस्त या कपल होते हैं, वो इस शो में अलग हो जाते हैं. अब इस सीजन में अंकिता लोखंडे एवं विक्की जैन के संबंध की अग्निपरिक्षा चल रही है. शो में प्रतियोगी बनकर आए दंपती के बीच अब खटास दिखाई दे रही है वो भी सिर्फ़ 2 दिन में. अब अंकिता, विक्की से इस कदर नाराज हो गई हैं कि खुलेआम उन्होंने विक्की को लेकर एक शॉकिंग बयान दे दिया हैNewsexpress24. Com download 11zon 2023 10 18t145739. 544

WhatsApp Group Join Now

लाइव फीड में हमने देखा कि अंकिता, ईशा से विक्की के बारे में बात करती हैं तथा बोलती हैं कि मुझे नहीं बात करनी किसी के भी सामने. वह ऐसा ही है, उसका नेचर ऐसा ही है. कोई नया आता है तो उनके साथ हाहा-हीही करेगा, मगर मुझे अकेला छोड़ देगा. मैं ये शो नहीं करने आई हूं. मुझे घर जाना है. इसको खिलाओ, इसे गेम खेलना है. ये ठीक है यहां के लिए बिल्कुल, लेकिन मैं ऐसी नहीं हूं.

ईशा कहती हैं कि विक्की कह रहे हैं कि अंकिता के लिए जो मोमेंट 17 साल पहले आया था, वो मेरे लिए अब आया है. तो अंकिता बोलती हैं मैंने कभी अपने लोगों को नहीं छोड़ा पीछे. मैं सबको साथ लेकर चली हूं, एक-एक को साथ लेकर आई हूं. यदि विक्की भी आज यहां है न तो मैं उसे भी साथ लेकर चली हूं. मैंने उसे कभी नीचे नहीं दिखाया. वह 17 साल की बात कर रहा है, मगर वह पहले से ही ऐसा है, हमेशा ऐसा ही करता है.
आगे अंकिता बोलती हैं, ‘वह सब करता है, मगर जब इतने लोग आते हैं न तो वह मुझे एकदम भूल जाता है. घर में भी जब बहुत आते हैं तो वह मुझे भूल जाता है. मुझे यार ये चाहिए होता है कि मुझे पूछे आकर कि मेरा बेबी क्या कर रहा है.

 

Back to top button