मनोरंजन

पेरेंट्स बनने वाले हैं दीपिका-रणवीर

Deepika Padukone Pregnant: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने उस गुड न्यूज का आखिरकार ऐलान कर दिया जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. दीपिका प्रेग्नेंट हैं और सितंबर में बेबी को जन्म देंगी. दीपिका और रणवीर सिंह के इस ऐलान के बाद फैंस और सेलेब्स लगातार पेरेंट्स बनने वाले कपल को बधाई दे रहे हैं.

Newsexpress24. Com deepika padukone pregnant download 31

WhatsApp Group Join Now

दीपिका-रणवीर ने ऐसे दी गुड न्यूज

दीपिका और रणवीर (Ranveer Singh) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रााम पर एक फोटो शेयर की. जिसमें बच्चे के कपड़े बने हुए है. इसके ऊपर लिखा सितंबर, 2024. दीपिका और रणवीर. दीपिका और रणबीर ने शादी के 4 साल बाद जैसे ही ये गुड न्यूज दी फैंस और सेलेब्स खुशी के मारे झूम उठे. सोशल मीडिया पर लगातार इन सितारों को विशेज मिल रही है. देखिए किसने क्या लिखा…

विक्रांत मैंसी ने कमेंट किया- बहुत बहुत शुभकामनाएं आप दोनों को.

सोनम कपूर ने लिखा- बधाई हो.

अंगद बेदी ने लिखा- बधाई हो…ये लाइफ की बेहतरीन जर्नी होगी.

मसाबा ने लिखा- ये अब तक की सबसे बेहतरीन न्यूज…बधाई हो.

बाफ्टा से उड़ी थी प्रेग्नेंसी की खबरें
दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी का तो अब आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है. लेकिन इनकी प्रेग्नेंसी की लेकर खबरें बाफ्टा अवॉर्ड से उड़ रही थीं. एक्ट्रेस हाल ही में बाफ्टा में पहुंची थीं. इस दौरान दीपिका ने जिस तरह से साड़ी को लपेटा हुआ था उसे देखकर फैंस अटकलें लगाने लगे थे. दीपिका ने साड़ी को इस तरह से लपेटा था कि उनका टमी पूरी तरह से कवर था. इसके बाद एक्ट्रेस जब वहां से लौटीं तो उन्होंने लूज ट्रैक पैंट और टी-शर्ट पहनी हुई थी जिसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगी थीं.

 

Back to top button